T20 WC Captain's Day Venue: टी20 वर्ल्डकप से पहले होगा कैप्टन्स डे का आयोजन, इस दिन एक साथ दिखेंगे सभी टीमों के कप्तान, टीम की तैयारियों और रणनीतियों पर करेंगे चर्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टी20 वर्ल्डकप का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है। इससे पहले, 5 फरवरी को कैप्टन्स डे रखा गया है। इसका आयोजन दो शहर मुंबई और कोलंबो में होगा। बता दें कि कैप्टन्स डे एक मीडिया कार्यक्रम है जिसमें वर्ल्डकप में भाग लेने वाली सभी 20 टीमों के कप्तान मीडिया से रूबरू होंगे और टूर्नामेंट से पहले अपनी टीम की तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप आमिर की तूफानी पारी, श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराकर ओमान ने किया उलटफेर
कुल 20 टीमें लेंगी हिस्सा
टी20 वर्ल्डकप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। इसलिए यह इवेंट दो अलग-अलग वेन्यू पर होगा। मुंबई में होने वाले कैप्टन्स डे मीट में 12 और कोलंबो कैप्टन्स डे मीट में 8 टीमों के कप्तान हिस्सा लेंगे। मुंबई में होने वाली कैप्टन्स डे मीट में - भारत, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज टीम के कप्तान हिस्सा लेंगे। वहीं कोलंबो (श्रीलंका) में होने वाले कैप्टन्स डे मीट में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, पाकिस्तान, यूएई और जिम्बाब्वे की टीमों के कप्तान शामिल होंगे।
यह भी पढ़े -'भारत के लिए मैच जीतने की कोशिश हमेशा जारी रहेगी,' पद्म श्री से सम्मानित होने पर रोहित ने जताया आभार
समय और वेन्यू
भारत में होने कैप्टन्स डे कार्यक्रम के लिए सभी 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। पहले ग्रुप की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3:00 बजे और दूसरे ग्रुप की प्रेस कॉन्फ्रेंस 3:30 बजे शुरू होगी। यह कैप्टन्स डे मीट वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में आयोजित की जाएगी।
वहीं कोलंबो में होने वाले कैप्टन्स डे कार्यक्रम के लिए सभी 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:00 बजे, जबकि ग्रुप-2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस 12:30 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम का वेन्यू कोलंबो का मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) है।
बता दें भारत में 5 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे। ये वेन्यू अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम, चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हैं। वहीं श्रीलंका में वर्ल्डकप के मैच कोलंबो और कैंडी में खेले जाएंगे।
Created On :   3 Feb 2026 5:24 PM IST













