India vs Pak WC Match Controversy: गौतम गंभीर से पाकिस्तान के वर्ल्डकप मैच बायकॉट पर पूछा गया सवाल, गंभीर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

गौतम गंभीर से पाकिस्तान के वर्ल्डकप मैच बायकॉट पर पूछा गया सवाल, गंभीर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
टी20 वर्ल्डकप के तय शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप के तय शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया। इस मामले पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे लेकर जब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से पूछा गया तो उनकी प्रतिक्रिया काफी चौंकाने वाली रही।

क्या बोले गंभीर?

टी20 वर्ल्डकप के शुरू होने से पहले गौतम गंभीर मुंबई रवाना हो रहे थे। एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। गंभीर ने सभी का धन्यवाद दिया लेकिन जब उनसे पाकिस्तान के वर्ल्डकप का मैच बायकॉट करने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बिना कहे ही वे वहां से चले गए। बार-बार उनसे पाकिस्तान के बारे में सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधी रखी।

बांग्लादेश के समर्थन में किया बायकॉट

बता दें कि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उसकी टीम टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा तो लेकिन भारत के साथ 15 फरवरी को होना वाला लीग स्टेज का मैच नहीं खेलेगी। पाकिस्तान की ओर से यह स्पष्ट तो नहीं किया गया कि उसने ये फैसला क्यूं किया है लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप से बाहर करने का फैसला किया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया है।

वहीं, पाकिस्तान के बायकॉट वाले फैसले पर अभी आईसीसी की तरफ से तो कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि आईसीसी पाकिस्तान पर कई सख्त पाबंदियां लगा सकता है।

Created On :   4 Feb 2026 2:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story