India vs Pak Match News: 'ऐसी हरकतों के चलते वर्ल्ड क्रिकेट में...', वर्ल्डकप में भारत से न खेलने पर पाकिस्तान पर बरसे कपिल देव

ऐसी हरकतों के चलते वर्ल्ड क्रिकेट में..., वर्ल्डकप में भारत से न खेलने पर पाकिस्तान पर बरसे कपिल देव
टी20 वर्ल्डकप के तय शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप के तय शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया। इस मामले पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को सचेत किया है कि इस तरह का निर्णय क्रिकेटरों की एक पीढ़ी को खत्म कर सकता है।

इससे पाकिस्तान की साख खराब होगी

मीडिया से बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि यदि भारत के साथ मैच न खेलने का फैसला खिलाड़ियों ने लिया है तो वे सामने आकर खुलकर इस पर बात कर सकते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि यदि बोर्ड के दबाव में आकर खिलाड़ी ना खेलने की बात कह रहे हैं, तो इससे देश की साख को ठेस पहुंचती है।

इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को आगाह भी किया। कपिल ने कहा कि ऐसे बायकॉट के फैसलों से वह वर्ल्ड क्रिकेट में अलग-थलग पड़ जाएगा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट सही नहीं है। इससे उनसे देश के क्रिकेटरों की एक पीढ़ी खतरे में पड़ जाएगी।

बांग्लादेश के समर्थन में किया बायकॉट

बता दें कि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उसकी टीम टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा तो लेकिन भारत के साथ 15 फरवरी को होना वाला लीग स्टेज का मैच नहीं खेलेगी। पाकिस्तान की ओर से यह स्पष्ट तो नहीं किया गया कि उसने ये फैसला क्यूं किया है लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप से बाहर करने का फैसला किया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया है।

वहीं, पाकिस्तान के बायकॉट वाले फैसले पर अभी आईसीसी की तरफ से तो कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि आईसीसी पाकिस्तान पर कई सख्त पाबंदियां लगा सकता है।

Created On :   4 Feb 2026 1:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story