सहारनपुर में शादी का विरोध करने पर युवती की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार

Three arrested for killing girl for opposing marriage in Saharanpur
सहारनपुर में शादी का विरोध करने पर युवती की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार
अपराध सहारनपुर में शादी का विरोध करने पर युवती की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, सहारनपुर। सहारनपुर में शादी का विरोध करने पर युवती की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार सहारनपुर, 30 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जिला पुलिस ने शादी का विरोध करने पर युवती की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक (सिटी) राजेश कुमार के मुताबिक बिहारीगढ़ इलाके के जयंतीपुर के मजरा पिलखनी की रहने वाली युवती सोनिया को तीन लोग 17 अगस्त को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए।

अगवा करने के बाद उन लोगों ने लड़की के सामने राम सिंह से शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे सोनिया ने ठुकरा दिया और शादी का विरोध किया। पुलिस के मुताबिक राम सिंह और उसके दो साथियों भगवान सिंह और धर्मवीर ने सोनिया की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को मुजफ्फरनगर जिले के तितावी इलाके में लड़वा गांव के जंगल में फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि तितावी पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर जांच शुरू की तो उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शिनाख्त बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र से अगवाकर की गई सोनिया के रूप में हुई। बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच सोनिया के पिता ने अपनी बेटी के अचानक घर से लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सोनिया का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार सोनिया के गांव प्रधान मुनेश रानी के पति विनोद सैनी ने आज बताया कि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनका सोनिया के परिवार में आना-जाना था और ये लोग सोनिया की रामसिंह से शादी करने के प्रयास में लगे थे।

इन लोगों ने सोनिया को झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और 17 अगस्त को उसे अगवाकर मुजफ्फरनगर ले गए। मुख्य अभियुक्त रामसिंह देवबंद कोतवाली के गंगदासपुर कर रहने वाला है। उसका साथी भगवान सिंह फतेहपुर थाने के गांव अलीवाला का रहने वाला है। तीसरा साथी फतेहपुर थाना के गांव हलवाना का रहने वाला है।

गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया। इसके अलावा सहारनपुर शहर के सदर बाजार इलाके के मोविकलां में 24 अगस्त को दो पक्षों में हुए संघर्ष में संदीप की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच फरार आरोपियों सुमित पाल, अनित पाल, विपिन, नितिन और विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में एक आरोपी सचिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सं त्यागी

वार्ता

 

Created On :   30 Aug 2021 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story