Bihar News: जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, युवकों की पहचान में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के समस्तीपुर में लड़की के साथ बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ गाली-गलौज और गलत व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। लड़की के साथ छेड़खानी और बैड टच करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया गया कि बुधवार शाम लड़की एक लड़के के साथ बांध बाइपास रोड से जा रही थी। वह कुछ देर वहां रुककर फोटो ले रही थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और छेड़खानी करनी शुरू कर दी। वही, घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़े -'विचारपूर्वक बोली गई वाणी समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करती है', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित
फोटो लेते समय पहुंच गए युवक
बताया जा रहा है कि लड़की अपने एक परिचित लड़के के साथ रास्ते से गुजर रही थी। वह वहां रुककर फोटो खींच रही थी। तभी कुछ युवक उसके पास आ गए और लड़की से गाली-गलौज करने लगे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय
बता दें कि,. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक इसी गांव के हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़े -हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से रथ यात्रा निकालेंगे धीरेंद्र शास्त्री, पांच जिलों में तय करेंगे 500 किमी का सफर
पुलिस बोली- दोषियों पर होगी कार्रवाई
समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले को गंभीर बताया है। वहीं, पुलिस वीडियो की जांच करने में जुटी हुई है। इसी के साथ ही, घटना वाली जगह और उसमें दिख रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   24 Sept 2026 9:29 AM IST









