Hyderabad News: हैदराबाद में तनाव का माहौल, एक व्यक्ति पर 30 हमलावरों ने किया हमला, बीजेपी ने थाने का किया घेराव

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एलबी नगर इलाके में मंगलवार को लगभग 30 हमलावरों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में वह व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घायल पीड़ित के समर्थन में भाजपा नेताओं ने थाने के बाहर धरना दे दिया और हमलावरों को संरक्षण देने के पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आरोपियों तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार विरोध किया।
बताया जा रहा है कि इस हमले में सुरेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जो एक सशस्त्र गुट का है। हालांकि, घायल सुरेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है।
कैसे हुई ये घटना?
सूचना के मुताबिक, घटना के वक्त सुरेश अपनी गाड़ी पर सवार होकर कही जा रहा था, तभी अचानक लगभग 30 लोगों ने उसका पीछा किया। इसके बाद उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर्फ सुरेश को मारने की कोशिश की और उसकी कार को भी काफी नुकसान हुआ है। कार के शीशे तोड़ दिए और पूरी तरह से छति पहुंचाई है। इस हमले की वजह से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की मदद करते। इतनी देर में सभी आरोपी वहां से भाग निकले।
पुलिस ने तत्काल नहीं की कार्रवाई
हालांकि, इस मामले के बाद पुलिस ने तत्काल गिरफ्तारी का कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। वहीं पार्टी नेता एलबी नगर थाने के बाहर जमा हो गए और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर सीधा आरोप लगाया और कहा कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मांग की कि सभी 30 आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस ने कार्रवाई की शुरू
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। हालांकि, इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Created On :   28 Feb 2026 1:14 AM IST












