सैलून में फायरिंग: नजफगढ़ के सैलून में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना में दो युवकों ने गंवाई जान

नजफगढ़ के सैलून में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना में दो युवकों ने गंवाई जान
  • नजफगढ़ के सैलून में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
  • फायरिंग की घटना में दो युवकों ने गंवाई जान
  • शहर के मोहन गार्डन थाने का है पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में आज एक बड़ा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला। जहां एक सैलून में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में गोली लगने की वजह से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों युवकों को नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया। लेकिन उससे पहले ही दोनों युवकों की जान चली गई थी।

यह घटना इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80 स्थित एक सैलून में की बताई जा रही है। इसमें एक के बाद एक चली कई गोलियों ने दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची मोहन गार्डन थाने की पुलिस ने फायरिंग में घायल हुए दोनों युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना में मारे गए दोनों युवकों का नाम सोनू और आशीष है। पुलिस टीम ने दोनों युवकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही उनके परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं मामले की जांच के लिए एफएसएल टीमों को लगाया गया है।

Created On :   9 Feb 2024 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story