'सियासी' हत्या!: उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर का लाइव मर्डर, आरोपी ने की खुदकुशी

उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर का लाइव मर्डर, आरोपी ने की खुदकुशी
  • उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हुई हत्या
  • मुंबई में तनाव का माहौल
  • आरोपी ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की गुरुवार को हत्या हो गई। हमलावर ने फेसबुक लाइव के दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। अब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अभिषेक घोसालकर को पेट और कंधे में गोली लगी है। इसके बाद घोसालकर वहां से भागने की कोशिश करते हैं। अभिषेक घोसालकर समझ भी नहीं पाते हैं तब तक उन पर दनादन दो गोली बरसा दी जाती है। घटना मुंबई के दहिसर इलाके का है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी का नाम मॉरिस नोरोन्हा बताया जा रहा है। जिसे इलाके में मॉरिस भाई के नाम से भी जाना जाता है। घोषालकर की हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के आरोपी मौरिस नोरोन्हा का शव अस्पताल लाया गया। उसने आत्महत्या से पहले घोसालकर को गोली मार दी थी और पूरा घटना फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया था। घटना के तुरंत बाद घोसालकर को अस्पताल ले जाया जाता है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

मॉरिस के बाद अभिषेक की कुछ निजी दुश्मनी बताई जा रही है। हाल ही में उनका समझौता भी हुआ था। इसके बाद गुरुवार के दिन इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

कांग्रेस ने घटना को बताया 'जंगलराज'

इस घटना को लेकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, "कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पुलिस थाने के अंदर BJP विधायक ने गोलियां चलाई थी और आज Live कैमरे पर शिवसेना (UBT) के नेता Abhishek Ghosalkar पर गोलियां चलाई गयी। ये 'जंगलराज' नही तो फिर क्या?"

हाल ही में घटी थी ऐसी ही एक घटना

गौरतलब है कि, हाल ही में महाराष्ट्र से एक और ऐसा ही मामला सामने आया था। जब कुछ दिनों पहले ही शिवसेना के नेता पर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने गोली चला दी थी। बीजेपी विधायक ने 2 फरवरी को ठाणे जिले में स्थानीय शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और एक अन्य व्यक्ति पर कथित तौर पर गोली चलाई गई थी। इस घटना के तुरंत बाद विधायक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया था। विधायक के बेटा वैभव और गणात्रा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

Created On :   8 Feb 2024 5:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story