PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों और स्पीकर ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों और स्पीकर ने दी शुभकामनाएं
  • पीएम मोदी का आज है 75वां जन्मदिन
  • द्रौपदी मुर्मू ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई
  • केंद्रीय मंंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) को 75वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर पूरे देश में उत्साह में देखने को मिल रहा है। कई स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया गया है। साथ ही देश-विदेश से पीएम मोदी को बधाइयां मिल रही हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ केंद्रीय मंत्रियों ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पोस्ट में कहा है कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें व अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।"

ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में देश का प्रत्येक नागरिक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मातृभूमि के प्रति आपका अद्वितीय समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और चिरायु प्रदान करें।"

अमित शाह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।"

यह भी पढ़े -अमरावती पीएम मोदी की मिलेट योजना से 460 किसान जुड़े, रवींद्र ढोकणे ने बढ़ाया किसानों का आत्मविश्वास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया पोस्ट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है।"

एस जयशंकर ने दी बधाइयां

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देने में राष्ट्र के साथ जुड़ें। उनका परिवर्तनकारी नेतृत्व और आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत बनाने का दृढ़ संकल्प प्रेरणादायी है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में उनके लंबे और दीर्घकालिक जीवन की कामना करता हूं।"

यह भी पढ़े -वाराणसी में पीएम मोदी का अनोखा जन्मदिन समारोह, मां हीराबेन के मुखौटे पहन 75 लाभार्थी माताओं ने दिया आशीर्वाद

Created On :   17 Sept 2025 9:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story