- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पीएम मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर...
PM Modi MP Visit: पीएम मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर दी एमपी को बड़ी सौगात, पीएम मित्र पार्क और इन परियोनजाओं का किया शिलान्यास

- पीएम मोदी इस साल मना रहे हैं अपना 75वां बर्थडे
- अपने जन्मदिवस पर पीएम मोदी पहुंचे एमपी
- एमपीवासियों को दी बड़ी सौगात
डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर वे मध्य प्रदेश के धार जिले में पहुंचे हैं। धार जिले के भैंसोला गांव में पीएम मोदी ने पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन किया है। साथ ही मध्य प्रदेश में कई परियोजनाओं का शिलान्यास कर शुभारंभ किया है। पीएम मोदी का जोरों-शोरों से सीएम मोहन यादव ने स्वागत किया है। इसी बीच पीएम मोदी ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए शुक्रियादा किया है।
ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान, 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान और सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए कहा है कि, 'हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक आंतकी ने रो रोकर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है।'
#WATCH धार(मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक आंतकी ने रो रोकर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु… pic.twitter.com/hp3lyqlAfm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
पूरे देश के लिए हो रहा कार्यक्रम- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि, 'आज के आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है परन्तु ये कार्यक्रम पूरे देश के लिए हो रहा है। पूरे देश में हो रहा है, पूरे देश की माताओं-बहनों के लिए हो रहा है।' इसके आगे उन्होंने कहा कि, 'यहां से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ हो रहा है। देशभर में अलग अलग चरणों में आदि सेवा पर्व की गुंज पहले से ही सुनाई दे रही है। आज से इसका मध्य प्रदेश संस्करण भी प्रारंभ हो रहा है। ये अभियान धार समेत मध्य प्रदेश के आदिवासी समाज को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का सेतु बनेगा।'
#WATCH धार(मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज के आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है परन्तु ये कार्यक्रम पूरे देश के लिए हो रहा है। पूरे देश में हो रहा है, पूरे देश की माताओं-बहनों के लिए हो रहा है।" pic.twitter.com/Rw9RVfRA7R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
पीएम मित्र पार्क से युवाओं को मिलेगा रोजगार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर पीएम मित्र पार्क का शुभारंभ किया है। उन्होंने युवाओं के रोजगार पर जोर देते हुए कहा, 'विश्वकर्मा जयंती के दिन देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी। किसान को उसकी उपज का सही मूल्य मिलेगा। पीएम मित्र पार्क से युवाओं को बहुत बड़ी संख्या में रोज़गार मिलेगा।'
माताओं-बहनों को बनाना है सशक्त- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने माताओं-बहनों की सशक्ति को लेकर कहा है कि, 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के आंकड़ें सुनकर दुनिया के लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हमारी सरकार का जोर माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने पर भी है। हमारी सरकार 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक लगभग 2 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन भी चुकी हैं।'
#WATCH धार(मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के आंकड़ें सुनकर दुनिया के लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं... हमारी सरकार का जोर माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने पर भी है। हमारी सरकार 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के… pic.twitter.com/tzXXBCZqXL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2025
Created On :   17 Sept 2025 1:17 PM IST