- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
- /
- कमल बागड़ी की जीवनी, जानिए दिल्ली...
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कमल बागड़ी की जीवनी, जानिए दिल्ली की बल्लीमारान विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कमल बागड़ी कौन हैं?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में चुनावी प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। दिल्ली की बल्लीमारान विधानसभा सीट से 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है।
बल्लीमारान से बीजेपी पार्टी की ओर से कमल बागड़ी चुनावी मैदान में है। आप की ओर से इमरान हुसैन, कांग्रेस की तरफ से हरून युसुफ चुनावी और बीएसपी से सोनू चुनावी जंग में उतरे हुए है।
बल्लीमारान सीट से 41 वर्षीय बीजेपी प्रत्याशी कमल बागड़ी के पिता का नाम शिवनारायण बागड़ी है। उनका आवास हाउस न. 6567/1 शंकर मार्ग नाबी करीम पहाड़गंज न्यू दिल्ली है। उनकी पत्नी का नाम खुश्बू है। कमल बागड़ी के पास कैश इन हैंड 1 लाख रुपए है।
कमल बागड़ी राजनीतिक है। उनकी पत्नी का स्वयं का व्यवसाय ट्यूशन और गृह कार्य करती है। उनकी आय का साधन थैले, टोपी, नए नए सामान का व्यापार है। उनकी शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्कूल नॉएडा से की है। बल्लीमारान सीट से पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के ने इमरान हुसैन ने जीत हासिल की थी।
Created On :   22 Jan 2025 1:41 PM IST












