Delhi CM Oath Ceremony: शपथग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, अलर्ट मोड में NSG कमांडो, दिल्ली पुलिस-RAF भी तैनात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली वालों के लिए आज (20 फरवरी) बहुत बड़ा दिन है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज राष्ट्रीय राजधानी को अनपी मुख्यमंत्री मिलने जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता आज दोपहर 12:35 बजे शपथ लेंगी। समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के लिए सुरक्ष व्यवस्था की तमाम तैयारियां की गई हैं। दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है। बता दें कि, शपथग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
सुरक्षा बल तैनात
आपको बता दें कि, सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात हैं। सभी जवान और कमांडोज अपने-अपने हाथों में गन पकड़े हुए बिलकुल अलर्ट मोड में हैं।
3 स्टेज तैयार
शपथ ग्रहण समारोह में तीन तरह के स्टेज तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर पीएम मोदी, उप राज्यपाल वीके सक्सेना के साथ तय किए गए मुख्यमंत्री और उनका मंत्रीमडल मौजूद होगा। वहीं, दूसरे मंच पर धर्मगुरू और विशिष्ट गेस्ट मौजूद होंगे। इसके बाद तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार शामिल होंगे। कैलाश खेर की प्रस्तुति देने की बात हो रही है।
किन राज्यों के उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल?
सीएम शपथग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश से केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, मध्य प्रदेश से राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, महाराष्ट्र से एकनाथ शिंदे और अजित पवार, राजस्थान से दिव्या कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, छत्तीसगढ़ से अरुण साव और विजय शर्मा हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस लिस्ट में ओडिशा से प्रवती परिदा और कनकवर्धन सिंह, अरुणाचल प्रदेश से चौना मेन, आंध्र प्रदेश से पवन कल्याण, बिहार से विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी का नाम भी शामिल है। साथ ही, प्रेस्टोन त्यनसोंग और नर्तियांग के विधायक संगियावभालंग धर, नागालैंड से टीआर जेलियांग और यानथुंगो पैटन को भी आमंत्रित किया गया है।
Created On :   20 Feb 2025 9:06 AM IST














