Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये अचूक उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही स्नान-दान का विधान है। मान्यता है कि, ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन अन्न, धन, वस्त्र और तिल का दान करना भी बेहद शुभ फल प्रदान करता है। इसके अलावा चैत्र पूर्णिमा की रात कुछ आसान उपाय करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है, जिससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है। आइए जानते हैं इस पूर्णिमा का महत्व और कुछ आसान और अचूक ज्योतिष उपायों के बारे में...
पूर्णिमा का महत्व
पूर्णिमा के दिन आसमान में पूरा चन्द्रमा दिखाई देता है जो कि अंधेरे को खत्म करने का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है मान्यता है कि इस दिन बहुत से भगवान मानव रूप में अवतरित हुए थे। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से भी कुंडली के दोष दूर होते हैं पुण्य मिलता है।
दीप जलाएं
पूर्णिमा की शाम घर में दीया जरूर जलाएं। यह दीया आप अपने रसोई घर में जलाएं, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि, यहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में चैत्र पूर्णिमा की रात के समय रसोई घर में दीया जलाने से आपको घर सदैव अन्न-धन से भरा रहेगा।
यह भी पढ़े -चैत्र पूर्णिमा से लेकर हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया तक अप्रैल में आने वाले हैं ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
तुलसी पूजा करें
तुलसी पूजा का बड़ा महत्व है, वैसे तो जिन घरों में तुलसी होती है वहां शाम को पूजा होती है। लेकिन, पूर्णिमा की शाम खास तौर पर आप तुलसी के पास घी का दीया जलाएं और तुलसी पूजन करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सौभाग्य-समृद्धि का आगमन होता है।
घर के मुख्य द्वार पर भी जलाएं दीया
चैत्र पूर्णिमा की रात घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाएं। इस छोटे से उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आपके घर से आर्थिक तंगी दूर होती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   2 April 2026 7:37 PM IST











