Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और सरगी का समय

हरतालिका तीज पर इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और सरगी का समय
  • सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं
  • कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की कामना के लिए व्रत रखती हैं
  • इस साल यह व्रत 26 अगस्त 2025, मंगलवार को रखा जाएगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस साल यह व्रत 26 अगस्त 2025, मंगलवार के दिन रखा जाए रहा है।

हरतालिका तीज व्रत में व्रती महिलाएं अन्न जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इस कठिन व्रत से देवी पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त किया था। इसलिए इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि...

शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि आरंभ: 25 अगस्त 2025, सोमवार की दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से

तृतीया तिथि समापन: 26 अगस्त 2025, मंगलवार की दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर

पूजा का शुभ समय: सुबह 5 बजकर 56 मिनट से सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक

सरगी का शुभ समय: सुबह 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक

व्रत की पूजा विधि

- इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त हों।

- इसके बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं और व्रत का संकल्प लें।

- संकल्प लेते समय मां गौरी और महादेव का स्मरण करें।

- किसी साफ सुथरे शुद्ध स्थान पर शिव गौरी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।

- इसके बाद धूप दीप आदि पुष्प आदि पूजन सामग्री से विधि विधान से पूजा करें।

- अब माता पार्वती को सुहाग की पिटारी चढ़ाएं और 16 श्रृंगार करें।

- भगवान शिव जी के लिए धोती और अंगोछा चढ़ाएं और भांग, धतूरा, बेलपत्र और चंदन अर्पित करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   25 Aug 2025 5:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story