Jyeshtha Maas Upay: इस महीने में करें ये 5 आसान उपाय, श्री हरि की कृपा से जीवन में आएगी खुशहाली

इस महीने में करें ये 5 आसान उपाय, श्री हरि की कृपा से जीवन में आएगी खुशहाली
  • सूर्य और वरुण देव की उपासना का महत्व है
  • ज्येष्ठ में हनुमान जी की भी पूजा की जाती है
  • पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों को जल देना चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू कैलेंडर के तीसरे माह ज्येष्ठ का काफी महत्व बताया गया है। इस महीने में भयंकर गर्मी पड़ती है। ऐसे में धार्मिक दृष्टि से इस महीने को लेकर कई सारी मान्यताएं भी प्रचलित हैं। ज्येष्ठ माह का संबंध पानी से जोड़ा गया है, ताकि जल का संरक्षण किया जा सके। इस मास में सूर्य और वरुण देव की उपासना विशेष फलदायी होती है। वहीं कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं ऐसे में 5 आसान उपायों के बारे में...

इस माह में करें ये उपाय

- इस मास में सूर्य और वरुण देव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष दृष्टि से इस महीने में सूर्य वृषभ राशि में होते हैं। कहा जाता है कि, इस माह में भगवान विष्णुजी का तेज सूर्य में प्रविष्ट होकर इसे और प्रखर बनाता है। ऐसे में इस महीने में सूर्य पूजा के साथ श्री हरि की उपासना भी करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में खुशहाली आती है।

- इस माह में मंगलवार को हनुमान जी की भी विशेष पूजा की जाती है। ज्येष्ठ महीने में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है और मंदिरों में काफी भीड़ होती है। ऐसा कहा जाता है कि, इस महीने में हनुमान जी की आराधना जरूर करना चाहिए। साथ ही हनुमान जी को तुलसी दल की माला अर्पित की जाती है। उनकी स्तुति से हर तरह के कष्टों से ​मुक्ति मिलती है।

- इस महीने में पेड़- पौधों को पानी देना चाहिए, ताकि वे गर्मी से सूखें ना। साथ ही पीपल और वट की पूजन करना चाहिए। इस महीने में चने का दान करना लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है और जीवन के दुख दूर हो जाते हैं।

- चूंकि इस माह में गर्मी तेज होती है और जल संकट भी। ऐसे में इस महीने में पशु पक्षियों को भोजन करना और उन्हें जल पिलाना भी पुण्य का काम है। कुंड बनाकर पशु पक्षियों के जल की व्यवस्था करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

- ज्येष्ठ के महीने में आप जरूरतमंद लोगों को ककड़ी, खीरा, तरबूज और खरबूज जैसे फलों का दान करें। पंखे या कूलर का दान करना भी श्रेष्ठ बताया गया है। ऐसा करने से भी ईश्वर प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इन कार्यों से व्यक्ति को मृत्यु के बाद यम मार्ग में मिलने वाले कष्टों से भी निजात मिल सकती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 May 2025 9:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story