हनुमान जयंती पर शुभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त-मंत्र

Auspicious coincidence on Hanuman Jayanti, know the auspicious time-mantra of worship
हनुमान जयंती पर शुभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त-मंत्र
धर्म हनुमान जयंती पर शुभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त-मंत्र

डिजिटल डेस्क, भोपाल आज देश में हनुमान जयंती की तैयारियां हो रही हैं। जिसे हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज ही के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। इस साल हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही दुर्लभ संयोग के साथ आया है, और यह दुर्लभ संयोग 31 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि, ऐसा विशेष संयोग 2022 से पहले 1991 में बना था। तो चलिए जानते है कि, इस संयोग के क्या मायने हैं और इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
 

हनुमान जयंती पूजा और शुभ मुहूर्त
हनुमान जयन्ती शनिवार, अप्रैल 16, 2022 
16 अप्रैल, 2022 को रात 3:25 बजे से शुरू
17 अप्रैल, 2022 को 1:24 बजे दोपहर तक
हनुमान जयंती के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5.55 से 8.40 बजे तक रवि योग रहेगा।

हनुमान जयंती का महत्व
हनुमान जयंती के दिन विधि विधान से हुनमान जी की पूजा अर्चना की जाती है। विधि-विधान से पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है। पूजा करते समय आप को इस बात का ध्यान जरूर रखना है कि, राम दरबार का पूजन अवश्य करें। हनुमान जी राम भक्त हैं इसलिए राम जी की पूजा के बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। मान्यता के मुताबिक जो व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करता है। उसके जीवन में कोई संकट नहीं होता है। 

हनुमान जी के मंत्र
ॐ मारुतात्मजाय नम
ॐ शूराय नम
ॐ तेजसे नम
ॐ प्रसन्नात्मने नम
ॐ शान्ताय नम:

Created On :   16 April 2022 5:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story