दिवाली की सफाई में अगर मिल जाए ये पांच चीजें, तो समझिए हो गए आप मालामाल

If you get these five things in the cleaning of Diwali, then understand that you have become rich
दिवाली की सफाई में अगर मिल जाए ये पांच चीजें, तो समझिए हो गए आप मालामाल
दिवाली 2021 दिवाली की सफाई में अगर मिल जाए ये पांच चीजें, तो समझिए हो गए आप मालामाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे लोकप्रिय त्यौहार है। इस पर्व की तैयारी में अधिकांश लोग एक माह पूर्व से जुट 
जाते हैं। लोगों के घरों में दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा होती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घरों में साफ-सफाई करते हैं। दिवाली की साफ-सफाई के दौरान कुछ चीजों का मिलना काफी शुभ माना जाता है। जिसके मिलने से आप पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा हो सकती है। यहां पर कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख है जो दिवाली की सफाई के दौरान अगर आपको मिल जाए तो समझ लीजिएगा की आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी तथा आपका साल सुख-समृद्धि से पूर्ण रहेगा। 

1 अगर आपको सफाई के दौरान अपने किसी पुराने पर्स में या फिर जैब में पैसे मिल जाए तो यह बेहद शुभ माना जाता है।अगर आपको पुराना सिक्का मिला है और उसमें माता रानी की तस्वीर है तो यह और भी उत्तम माना जाता है। उस पैसे को अगर आप किसी धार्मिक कार्य में उपयोग करें तो इससे माता रानी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

2 अगर आप अपने मंदिर की सफाई करते हैं और अगर आपको उस दौरान मोरपंख या मुरली मिलती है तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मुरली और मोरपंख भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण की निशानी है। यह माता रानी के आप पर प्रसन्न होने की निशानी है। 

3 दिवाली की सफाई के दौरान अगर आपको शंख या कौड़ी मिल जाए तो इसे काफी शुभ संकेत माना जाता है। उस शंख को गंगाजल से स्नान कराकर आप अपने धन रखने वाले स्थान पर रख लें। इससे घर में सुख समृद्धि का वास होगा।

4 आप जब अपनी रसोई की सफाई कर रहे हों और आपको अचानक पहले के रखे हुए चावल, जिसे आप पूरी तरह भूल चुके हो, वह मिल जाए तो यह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली होगा। 

5 आपके घर की सफाई के दौरान अगर आपको कहीं कोरा लाल कपड़ा मिल जाए तो इसे संभालकर रख लेना चाहिए। मान्यता अनुसार यह आपके आने वाले सुनहरे कल का संकेतवाहक है। 

Created On :   26 Oct 2021 10:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story