दिवाली की रात इन जगहों पर दीपक जलाने से होगा धन के साथ स्वास्थ्य लाभ, भूलकर भी ना छोड़ें ये जगह 

light the lamps at these specific places on diwali for profit in money matters
दिवाली की रात इन जगहों पर दीपक जलाने से होगा धन के साथ स्वास्थ्य लाभ, भूलकर भी ना छोड़ें ये जगह 
धन लाभ दिवाली की रात इन जगहों पर दीपक जलाने से होगा धन के साथ स्वास्थ्य लाभ, भूलकर भी ना छोड़ें ये जगह 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली को दीपों का त्यौहार कहा जाता है, दीपावली की रात हर जगहों पर दीपक जलते नजर आते हैं। इन दीपकों को अधिकांश लोग मां लक्ष्मी की पूजा के बाद ही जलाते हैं।कहा जाता है कि मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों में दीपक जलाने की परंपरा है। इस रात लोग अपने घरों में, दुकानों में दीपक जलाते हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ स्थान हैं जहां दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इन जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य का आशिर्वाद प्रदान करती हैं। 

1 दिवाली की रात मां लक्ष्मी के सामने पूरी रात दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आप इसके अलावा अपने घर के आंगन में भी दीपक जलाएं और यह सुनिश्चित करें की वह पूरी रात जलता रहे। दिवाली की रात मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सरसो के तेल के दीपक को इस विधि के लिए काफी उत्तम माना जाता है। 
2 धन संबंधी समस्या को दूर करन के लिए आप अपने घर के आस-पास किसी चौराहे पर दीपक जरुर जलाएं। साथ ही आप अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ घी का दीपक जलाना ना भूलें। 
3 लक्ष्मी पूजन के पहले घर में चारमुखी दीपक जलाएं और चारों दीपक को घर के चारों कोनों में रख दें इसके साथ आप भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना करें। ऐसा करने से आपके घर में सुरक्षा कवच बनेगा और सारी नेगेटिव एनर्जी आपसे दूर रहेगी। 
4 अगर आपके घर के पास पीपल का पेड़ है तो आप पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरुर जलाएं ऐसा करने से घर संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
5 मां लक्ष्मी की पूजा के बाद आपको 2 दीपक रसोई में भी जलाना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। इससे आपके घर का अन्न भंडार कभी कम नहीं होगा।
6 घर में शुद्धता और शांति के लिए आप आंगन में विराजित तुलसी माता को घी का दीपक जरुर लगाएं। इस रात ऐसा करना बेहद शुभ माना  जाता है। 
7 आपके घर में अगर कोई बीमार रहता है तो आपको घर में पानी के स्त्रोत के नजदीक दीपक लगाना चाहिए। आप पानी के मटके के नीचे  दीपक लगाएं इससे आपके परिवार के लोगों का स्वास्थ अच्छा बना रहेगा तथा बीमार व्यक्ति की सेहत में फायदा भी जरुर दिखेगा।

Created On :   27 Oct 2021 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story