सुबह 4 से 5 बजे के बीच आए सपना तो समझिए होने वाला है...

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सपने, हर इंसान को आते हैं। कई बार सोकर उठते ही हम इन्हें भूल जाते हैं, जबकि कई बार सपने इतने डरावने होते हैं कि इन्हें लंबे समय तक भुला पाना संभव नही होता। आमतौर पर Scientists का कहना है कि रात में हमें वही सपने आते हैं जिनका विचार हम दिन में कहीं न कहीं कर रहे होते हैं। जो कुछ दिमाग में सोचते हैं वही रात में सपने के रूप में दिखाई देने लगता है, लेकिन धर्म ग्रंथों के आधार पर प्रत्येक सपने का कोई न कोई अर्थ होता है।
कई बार ये हमें भविष्य में होने वाली घटना का पूर्व संकेत करते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे पूर्वज ही हमें सपने में आकर खतरे का संकेत दे जाते हैं। आइए यहां जानते हैं सपनों से जुड़े हुए कुछ जरूरी FACTS...
1. यदि सपने में आपको कोई गुलाब का फूल दिखता है और आप उसे पकड़ते हैं और आपके हाथ में उसके कांटे चुभ जाते हैं तो समझ लीजिए की आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।
2. सपने में अगर आपको धूप या सूरज की रोशनी दिखाई देती है तो समझ लो आपको जल्द ही प्रमोशन मिलने वाला है।
3. अक्सर ऐसे सपने दिखते हैं कि वह एग्जाम कर रहे हैं और वह अधूरा रह गया या फिर वह फेल हो गए हैं तो यह खुशी की खबर देने वाला सपना होता है।
4. यदि आप सपने में खुद को किसी से फोन पर बात करते हुए देख रहे हैं तो समझ जाएं कि जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
5. सपने में अगर कोई पूरा बना हुआ घर दिखाई दे तो यह आपके जीवन में बढ़ने वाले मान-सम्मान का संकेत है।
6. सपना अगर सुबह 4 से 5 के बीच आया है तो समझिए वह सच होने वाला है।


Created On :   6 Sept 2017 10:34 AM IST