Sawan 2020: आज भगवान शिव के इस स्वरूप की करें आराधना, जानें पूजा विधि

Sawan 2020: Worship the Ardhnarishwar form of Bholenath on the third Monday
Sawan 2020: आज भगवान शिव के इस स्वरूप की करें आराधना, जानें पूजा विधि
Sawan 2020: आज भगवान शिव के इस स्वरूप की करें आराधना, जानें पूजा विधि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन माह चल रहा है, इसे भगवान शिव का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इस पूरे महीने में कई व्रत आते हैं इनमें से अधिकांश में भोलेनाथ की पूजा होती है। शिवभक्त मंदिर और शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। सावन में सोमवार का काफी महत्व माना गया है। इस वर्ष सावन माह के दाम सोमवार निकल चुके हैं। वहीं सावन महीने का तीसरा सोमवार आज है। सावन में आने वाले हर सोमवार को भक्तों में पूजा करने को लेकर एक संशय होता है। 

पंडितों के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को अर्द्धनारीश्वर शिव का पूजन किया जाता है। इनकी विशेष पूजन से अखंड सौभाग्य, पूर्ण आयु, संतान प्राप्ति, संतान की सुरक्षा, कन्या विवाह, अकाल मृत्यु निवारण व आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ के इस स्वरूप की पूजा करते समय ‘ऊं महादेवाय सर्व कार्य सिद्धि देहि-देहि कामेश्वराय नम: मंत्र का 11 माला जाप करना श्रेष्ठ माना गया है। आइए जानते हैं सावन सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने कैसे पूजा करना चाहिए।

महादेव की पूजा के लिए क्यों खास है ये माह, जानें इस माह से जुड़ी खास बातें

इस विधि से करें पूजा
- इस दिन सुबह-सवेरे स्‍नान करके भोलेनाथ के मंदिर जाएं। 
- इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती और नंदी बाबा पर गंगाजल अर्पित करें। 
- शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित करें। 
- भगवान शंकर पर गाय का कच्‍चा दूध चढ़ाएं, इससे शिवजी की हमेशा कृपा बनी रहेगी।
- यदि कठिन रोगों से छुटकारा पाना हो तो कुस से शिव का रुद्राभिषेक करें। 
- वहीं लक्ष्‍मी की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ का गन्‍ने के रस से रुद्राभिषेक करें।  
- इसके बाद भोलेनाथ को सफेद रंग की मीठी वस्‍तु मसलन मिश्री या बर्फी चढ़ाएं।
- इस दिन भगवान शिवजी को घी, शक्‍कर और गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इसके बाद यह प्रसाद लोगों में बांट दें। 
- भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए महामृत्‍युजंय मंत्र का 108 बार जाप करें।

Created On :   18 July 2020 6:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story