साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक

मेष लग्नराशि (Aries):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह मेष राशि वालों को शुरुआत में सेहत सम्बन्धी दिक्क्त हो सकती है। कार्यस्थल पर कार्य का बोझ अधिक बना रह सकता है। व्यापारिक वर्ग के लोगो के लिए अधिक भागदौड़ बनी रह सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह तरक्की देने वाला रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति आपको मिल सकती है। मकान या जमीन सम्बंधित कार्यो में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ बहस से बचे। सप्ताह का अंत धन लाभ दे सकता है।  

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को व्यर्थ के तनाव तथा वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपको तकलीफ देने वाला रहेगा। शारीरिक दर्द तथा सर दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों तथा आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित किसी प्रकार का लाभ आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग इस सप्ताह अपना समय व्यर्थ के कार्यो में नष्ट कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आपकी कटु वाणी आपको हानि पंहुचा सकती है। व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को मिले जुले फल प्राप्त होंगे। इस सप्ताह संयम बनाकर काम करना आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। नौकरी वर्ग के लोगो को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में किये जा रहे कार्यो में थोड़ी सतर्कता रखनी पड़ सकती है अन्यथा नुक्सान संभव है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद में न पड़े तथा उनकी सेहत का ध्यान रखे। छात्रों के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपको तनाव दे सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखे आलस्य तथा धन का खर्च बढ़ सकता है अतः सचेत रहे।  

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह कर्क राशि वालों की धन सम्बन्धी परेशानियां दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको थोडा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ की उम्मीद में नुकसान उठाना पड सकता है, अतः सतर्क रहे। जीवनसाथी तथा व्यापारिक साझेदारो के साथ आपके वैचारिक मतभेद रह सकते है। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। चोट चपेट का भय रहेगा। इस सप्ताह कोई उत्तम समाचार मिलने से आपकी प्रसनत्ता बढ़ सकती है। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। संतान सुख आपको प्राप्त होगा।   

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह सिंह राशि वालों को व्यापार के लिए किये जा रहे प्रयास पूर्ण होते नज़र आएंगे। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रह सकती है। यात्राएं हो सकती है। धार्मिक कार्य में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। सप्ताह की शुरूआती भाग में छात्रों को आलस्य बना रह सकता है। संतान की सेहत आपको चिंतित कर सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेमभाव बढ़ सकता है। सरकारी कार्यो में मिल रही रुकावटें दूर हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। मकान या जमीन से सम्बंधित कार्यो पर आपका धन व्यय हो सकता है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर हो रही तकलीफों में राहत मिल सकती है। आपको भाई-बहनो का सहयोग भरपूर प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते है। नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे जातको को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अचानक से खर्चे में वृद्धि होने की संभावना बन सकती है। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखे। छात्रों को उनके कार्यो में अवरोध हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा।  

तुला लग्नराशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों को धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। आपकी इनकम के सोर्स में वृद्धि होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूती मिल सकती है। सरकारी तथा राजनितिक क्षेत्रों से जुड़े जातको के लिए सप्ताह विशेष लाभ देने वाला साबित हो सकता है। किसी कार्य तथा किसी चीज को लेकर आप थोड़े परेशान बने रह सकते है। इस राशि से सम्बंधित कुछ जातको को पदलाभ तथा स्थानपरिवर्तन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आप कुछ व्यर्थ की उलझनों से घिरे रह सकते है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र तथा सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी वर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। इस राशि से सम्बंधित कुछ जातको को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे तथा लाभकारी अवसर मिल सकते है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपको कुछ चिंतित कर सकता है। सेहत का ध्यान रखे। अपनी वाणी व्यवहार पर संयम बनाये रखे। अहंकार तथा क्रोध में वृद्धि हो सकती है अतः इससे बचे अन्यथा नुकसान मिल सकता है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह धनु राशि वालों को भाग्यवश अचानक कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। सेहत से जुडी कोई समस्या बनी हुयी है तो उसमे सुधार मिलेगा। सरकारी तथा राजनितिक क्षेत्रों में किये जा रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। किसी कार्य को लेकर मन में उथल पुथल बनी रह सकती है। पारिवारिक लोगो के साथ आपके मतभेद हो सकते है अतः सचेत रहे तथा अपनी वाणी पर संयम रखे। धार्मिक कार्यो में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग धन लाभ दे सकता है।    

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ तकलीफ बनी रह सकती है। धन लाभ के योग इस सप्ताह बने रहेंगे। इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखे। आपकी वाणी में कटुता बढ़ सकती है इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखे। कोर्ट कचेहरी में चल रहे मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते है। छात्र वर्ग को आलस्य से दूर रहने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की दौड़ भाग तथा खर्च संभव है।   

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा। धन लाभ को लेकर इस सप्ताह स्थितियां अच्छी बनी रह सकती है। आपका क्रोध तथा अहंकार आपकी छवि खराब कर सकता है अतः सतर्कता बनाये रखे। कार्यो को लेकर यात्रा अधिक हो सकती है तथा धन का व्यय भी अधिक हो सकता है। संतान तथा जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्क़ते सामने आ सकती है। व्यापारिक वर्ग के जातको को अच्छे अवसर के योग बन रहे है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तभी सफल होंगे। नकारात्मक विचारो से दूर बने रहने की सलाह है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी तक:- ॐ इस सप्ताह मीन राशि वालों को कार्यस्थल पर अधिक भाग दौड़ बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ बहसबाज़ी से बचे। लाभ को लेकर किये जा रहे प्रयासों में आपको अवरोध प्राप्त हो सकते है। शत्रु पक्ष के लोग आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर सकते है। यात्राओं में कष्ट मिल सकता है। इस सप्ताह धन का खर्च अधिक बना रह सकता है। छात्र वर्ग को सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी मिल सकती है। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। कोई उपहार इस सप्ताह आपको मिल सकता है।  
 

कलाशान्ति ज्योतिष
Call: - +91-6261231618
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   14 Feb 2020 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story