October 2025 Vrat/Tyohar: शरद पूर्णिमा, करवा चौथ और दीवाली से लेकर तक छठ पूजा तक, इस महीने में रहेगी व्रत और त्योहारों की भरमार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू कैलेंडर का अश्विन माह चल रहा है और अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना अक्टूबर (October) भी शुरू हो गया है। यह महीना व्रत और त्योहारों की दृष्टि से काफी खास माना जाता है। इस माह की शुरुआत में दशहरा धूमधाम से मनाया गया है। इसके अलावा इस महीने में विजय दशमी के एक दिन बाद ही पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसके अलावा इस महीने में सुहागिन महिलाओं के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण व्रतों में से एक करवा चौथ आने वाला है।
अक्टूबर महीने में धनतेरस का पर्व आने वाला है। साथ ही हिन्दू धर्म में बड़ा पर्व और रोशनी का त्योहार कहा जाने वाला दीवाली इसी महीने में मनाया जाएगा। इसके अलावा इस महीलने में भाई दूज और छठ सहित कई बड़े व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...
दिनांक दिन व्रत और त्योहार
01 अक्टूबर 2025, बुधवार, महानवमी
02 अक्टूबर 2025, गुरुवार, दशहरा
03 अक्टूबर 2025, शुक्रवार, पापांकुशा एकादशी
04 अक्टूबर 2025, शनिवार, शनि प्रदोष व्रत
04 अक्टूबर 2025, शनिवार, पद्मनाम द्वादशी
06 अक्टूबर 2025, सोमवार, शरद पूर्णिमा
07 अक्टूबर 2025, मंगलवार, वाल्मीकि जयंती
08 अक्टूबर 2025, बुधवार, कार्तिक माह आरंभ
10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार, करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
13 अक्टूबर 2025, सोमवार, अहोई अष्टमी
17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार, रमा एकादशी
18 अक्टूबर 2025, शनिवार, धनतेरस
19 अक्टूबर 2025, रविवार, मासिक शिवरात्रि
20 अक्टूबर 2025, सोमवार, दिवाली
21 अक्टूबर 2025, मंगलवार, कार्तिक अमावस्या
22 अक्टूबर 2025, बुधवार, गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025, गुरुवार भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा
25 अक्टूबर 2025, शनिवार, विनायक चतुर्थी
26 अक्टूबर 2025, रविवार, लाभ पंचमी
27 अक्टूबर 2025, सोमवार छठ पूजा, स्कंद षष्ठी
30 अक्टूबर 2025, गुरुवार गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार, अक्षय नवमी
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष /वास्तुशास्त्री/अन्य) की सलाह जरूर लें।
Created On :   2 Oct 2025 11:51 PM IST










