Dussehra 2025: देशभर में धूमधाम से मना जा रहा है विजयदश्मी का पर्व, जानिए पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट और विधि

देशभर में धूमधाम से मना जा रहा है विजयदश्मी का पर्व, जानिए पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट और विधि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में दहशरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व हर साल आश्विनी मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर पड़ता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल देशभर में यह पर्व 02 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है।

हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। इसके अलावा मां दुर्गा ने भी महिषासुर का वध किया था। दहशरा पर भगवान श्री राम की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। आज के दिन हवन करन काफी उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं दहशरा पर्व पर कैसे करें पूजा और क्या है पूजा सामग्री...

हवन में लगने वाली आवश्यक सामग्री

आम की लकड़ियां, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पापल की छाल, और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन की लकड़ी, तिल, कपूर, लौंग, चावल, ब्राह्मी, मुलैठी, अश्वगंधा की जड़, बहेड़ा का फल, हर्रे, घी, शक्कर, जौ, गुगल, लोभान, इलायची, गाय के गोबर से बने उपले, नारियल, लाल कपड़ा, कलावा, सुपारी, पान, बताशा, पूरी और खीर।

हवन करने की विधि

1. सबसे पहले सुबह के समय स्नान आदि करके साफ सुथरे कपड़े पहने लें

2. हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन पति-पत्निी को एक साथ बैठक पूजा करनी चाहिए

3. इसके बाद किसी साफ जगह पर हवन कुंड को बन लें।

4. हवन कुंड में आम की लड़की और कपूर से अग्नि को प्रज्जवलित करें।

5. सभी देवी-देवताओं का नाम लेते हुए हवन कुंड में आहुति दें।

6. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, हवन कुंड में कम से कम 108 बार आहुति देनी चाहिए। यदि आप चाहें तो इससे ज्यादा भी आहुति दे सकते हैं।

हवन के बाद भगवान की आरती करें और उन्हें भोग अर्पित करें। दहशरा के दिन कन्य पूजा कराना उत्तम माना गया है। अगर आप चाहें तो इस दिन अपने घर में कन्या पूजन भी करवा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष /वास्तुशास्त्री/अन्य) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 Oct 2025 11:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story