मासिक शिवरात्रि: सावन माह में बन रहा है ये शुभ मुहूर्त, जानें शिवरात्रि की कथा

मासिक शिवरात्रि: सावन माह में बन रहा है ये शुभ मुहूर्त, जानें शिवरात्रि की कथा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। इस महीने में शिव की आराधना मात्र से ही व्यक्ति की हर मुराद पूरी हो जाती है। सावन का महीना हिंदू कैलेण्डर का 5वां महीना होता है और हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

सावन की शिवरात्रि का अधिक महत्व है, इस दिन भगवान शिव के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी और माता पार्वती का भी पूजन किया जाता है। इस बार मासिक शिवरात्रि 15 जूलाई 2023 को यानी शनिवार को मनाई जाएगी, वहीं इस बार मासिक शिवरात्रि के साथ ही प्रदोष व्रत का व्रत रखा जाएगा।

शुभ मुहूर्त-

तिथी आरंभ: 15 जुलाई, शनिवार रात 08 बजकर 32 मिनट से

तिथी समापन: 16 जुलाई, रविवार रात 10 बजकर 08 मिनट तक

पूजन का मुहूर्त: 16 जुलाई को रात 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक

कथा

शिवलिंग के प्रकट होने की पौराणिक के अनुसार, एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्माजी का विवाद हो गया। दोनों देव स्वयं को श्रेष्ठ बताने की होड़ करने लगे। जब उनका विवाद बहुत अधिक बढ़ गया, तब अग्नि की ज्वालाओं से लिपटा हुआ लिंग भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु के बीच आकर स्थापित हुआ था। लिंग को देखकर दोनों देवों ने फैसला किया कि जो सबसे पहले इस लिंग के अंतिम छोर को ढूंढ लेगा वही श्रेष्ठ देव कहलायेगा। इस लिंग के अंतिम छोर की खोज भगवान विष्णु और ब्रह्मदेव हजार वर्षों तक की फिर भी उन्हें उस लिंग का अंतिम छोर नहीं मिला। निराश होकर दोनों देव फिर से वहीं आ गए जहां उन्होंने लिंग को देखा था। फिर भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने हाथ जोड़कर महादेव से अपने स्वरूप में दर्शन देने की बात कही। भगवान शिव प्रकट हुए और दोनों को सद्बुद्धि का वरदान दिया। देवों को वरदान देकर भगवान शिव चले गए और शिवलिंग के रूप में स्थापित हो गए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   14 July 2023 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story