जुलाई 2023: सावन माह की शुरुआत के साथ ही आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार

जुलाई 2023: सावन माह की शुरुआत के साथ ही आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचाग के अनुसार हर माह में कई सारे व्रत और त्यौहार आते हैं, जो कि धार्मिक दृष्टि से बेहद ही खास होते हैं। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इनकी तारीख अलग- अलग होती हैं। जुलाई माह में सावन का महीना, कांवड़ यात्रा, मासिक शिवरात्रि और संकष्टी चतुर्थी जैसे कई त्योहार आते हैं। देवों के देव महादेव के सबसे प्रिय माह सावन की शुरुआत इस वर्ष 04 जुलाई मंगलवार से हो रही है। आइए जानते हैं जुलाई के महीने आने वाले व्रत-त्यौहारों के बारे में...

दिनांक दिन व्रत और त्यौहार

01 जुलाई 2023 - शनिवार - शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत और जयापार्वती व्रत

02 जुलाई 2023 - रविवार - कोकिला व्रत

03 जुलाई 2023 - सोमवार - गुरू पूर्णिमा और आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

04 जुलाई 2023 - मंगलवार - सावन आरंभ और पहला मंगला गौरी व्रत

06 जुलाई 2023 - गुरुवार - संकष्टी चतुर्थी

09 जुलाई 2023 - रविवार - भानु सप्तमी

10 जुलाई 2023 - सोमवार - पहला सावन सोम व्रत

11 जुलाई 2023 - मंगलवार - दूसरा मंगला गौरी व्रत

13 जुलाई 2023 - गुरुवार - कामिका एकादशी

14 जुलाई 2023 - शुक्रवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

15 जुलाई 2023 - शनिवार - मासिक शिवरात्रि

16 जुलाई 2023 - रविवार - कर्क संक्रांति

17 जुलाई 2023 - सोमवार - श्रावण अमावस्या

18 जुलाई 2023 - मंगलवार - तीसरा मंगला गौरी व्रत

21 जुलाई 2023 - शुक्रवार - विनायक चतुर्थी

23 जुलाई 2023 - रविवार - स्कंद षष्ठी

24 जुलाई 2023 - सोमवार - अधिक श्रावण प्रथम सोमवार और दूसरा सावन सोमवार व्रत

25 जुलाई 2023 - मंगलवार - चौथा मंगला गौरी व्रत

29 जुलाई 2023 - शनिवार - पद्मिनी एकादशी

30 जुलाई 2023 - रविवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

31 जुलाई 2023 - सोमवार - श्रावण अधिक द्वितीय सोमवार और तीसरा सावन सोमवार

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 July 2023 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story