Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी पर राहुकाल का साया, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सनातन धर्म में एकादशी तिथि को विशेष दिन के तौर पर देखा जाता है। वैसे तो एकादशी सालभर में 24 आती हैं, लेकिन हर एकादशी अलग अलग नाम से जानी जाती है और इसका महत्व भी अलग होता है। फिलहाल, मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी आने वाली है। इस एकादशी को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष यह एकादशी 15 नवंबर 2025, शनिवार को पड़ रही है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन राहुकाल का साया रहेगा।
बता दें कि, इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु के भक्त व्रत रखते हैं और उनकी पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं।ऐसा कहा जाता है कि, एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के साथ तुलसी जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। इसके अलावा, जीवन में व्याप्त दुख और संकट भी दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं पूजा विधि और मुहूर्त...
तिथि कब से कब तक
एकादशी तिथि आरंभ: 15 नवंबर 2025 शनिवार की अर्धरात्रि 12 बजकर 49 मिनट से
एकादशी तिथि समापन: 16 नवंबर 2025, रविवार की मध्यरात्रि में 2 बजकर 37 मिनट पर होगा
व्रत का पारण: 16 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक
एकादशी पर राहुकाल का साया
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार उत्पन्ना एकादशी के दिन राहु काल का साया रहेगा। यह अशुभ समय
सुबह 9 बजकर 25 मिनट से लेकर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। बता दें कि, राहु काल में किसी भी शुभ कार्य करने की मना ही होती है।
पूजा विधि
- सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त हों और साफ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद घर में मंदिर में सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
- अब देवी एकादशी सहित भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करें।
- भगवान का पुष्प, धूप, दीप, चन्दन,अक्षत, फल, तुलसी आदि से पूजा करें।
- पूजा के दौरान ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
- शाम के समय देवालय में दीपदान करें।
- भगवान विष्णु की आरती करें।
- जाने-अनजाने कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए भगवान से क्षमा मांगे।
- रात में भजन-कीर्तन करें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   12 Nov 2025 10:57 PM IST













