साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 10 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक
- शुक्रादित्य योग से इस सप्ताह मेष सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
- नौकरी और बिजनेस की टेंशन भी होगी कम, बुध और सूर्य गोचर से होगा लाभ, जानें अपना आर्थिक राशिफल
मेष लग्नराशि (Aries)
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर हल्की चिंता रह सकती है।
वृषभ लग्नराशि (Taurus)
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआती भाग में धन लाभ के योग रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, इसलिए व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।
मिथुन लग्नराशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह शुभ रहेगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। यात्रा योग भी बन सकता है, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं।
कर्क लग्नराशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान के साथ मतभेद संभव हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है।
सिंह लग्नराशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में मानसिक या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। धन संबंधी मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। मध्य भाग में भाग्य का सहयोग मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्च संभव हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का अंतिम दिन थोड़ी कठिनाई दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या लग्नराशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें।
तुला लग्नराशि (Libra)
तुला राशि के जातक इस सप्ताह खर्च और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। छात्र वर्ग को सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का सहयोग रहेगा। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। यात्रा योग बनेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद संभव हैं।
धनु लग्नराशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को जीवनसाथी से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सुविधाओं में वृद्धि संभव है। आय से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में वाणी पर संयम रखें और सेहत का ध्यान दें।
मकर लग्नराशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ मिल सकता है। साझेदारी में किया गया कार्य लाभकारी रहेगा। किसी भी नए निवेश से बचें। छात्रों के लिए यह सप्ताह मेहनत भरा रहेगा।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन लग्नराशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ में कोई शुभ समाचार प्रसन्नता देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आलस्य के कारण कोई काम न बिगड़े, इस पर ध्यान दें। तनाव से बचें।
साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: - +91-6261231618
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com
Created On :   10 Nov 2025 10:35 AM IST












