Vaishakh Amavasya Upay: वैशाख अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृ होंगे प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद

वैशाख अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृ होंगे प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद
इस दिन के लिए कई ज्योतिष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से पितृ खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमावस्या को हिन्दू धर्म में विशेष तिथि के रूप में देखा जाता है। खास तौर पर अपने पितरों की कृपा पाने के लिए यह दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का महत्व बताया गया है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही भगवान विष्णु की पूरे विधि- विधान से पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन के लिए कई ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से पितृ खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जिससे घर में खुशियां और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पितरों का आशीर्वाद पाने का उपाय

हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना गया है और मान्यता है कि इसमें देवताओं का वास होता है। ऐसे में अमावस्या की सुबह या शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। साथ ही 11 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु के साथ पितृ भी प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय

यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है और आप उसे दूर करना चाहते हैं तो वैशाख अमावस्या के दिन गौमूत्र या गंगाजल में कपूर मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके बाद अमावस्या की रात अपने दाहिने हाथ में फिटकरी का एक टुकड़ा लें और इसे लेकर घर के सारे कमरों में घूमें। इसके बाद इसे काले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। इस उपाय से नकारात्मकता घर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी।

पितरों की तृप्ति के लिए उपाय

अमावस्या की तिथि को पितरों के लिए बेहद खास माना गया है और ऐसे में आप इस दिन एक आसान उपाय कर सकते हैं, जो पितरों की तृप्ति के लिए है। आप इस दिन कौओं, गाय और कुत्तों को रोटी दें या भोजन खिलाएं। इस उपाय का लाभ आपको कुछ ​ही दिनों नजर आ सकता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 April 2026 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story