साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक

  • सूर्य के मेष राशि और शुक्र के वृषभ राशि में गोचर के साथ कई राशियों के लिए करियर में सुनहरे अवसर लाएगा
  • मेष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से लाभदायक रहेगा

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ ॐ इस सप्ताह पुरानी चल रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। हफ्ते के उत्तरार्ध में यात्राओं के योग बन सकते हैं, व्यर्थ के खर्चे उत्पन्न हो सकते हैं तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। बाद में स्थितियाँ सामान्य होने लगेंगी। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लिहाज से हफ्ता अच्छा कहा जा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ ॐ इस सप्ताह जीवनसाथी से किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नए लोगों से मेल-मिलाप होने की संभावना है। धन लाभ के अच्छे योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा। पति-पत्नी के मध्य आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी कर रहे जातकों का कार्यभार बढ़ सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा व्यतीत हो सकता है। प्रमोशन तथा सैलरी इन्क्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, अतः ध्यान रखें। संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान हो सकता है। हफ्ते के अंत में कुछ व्यर्थ के खर्चे तथा यात्राएँ परेशान कर सकती हैं। लोगों से बातचीत के समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा समस्या हो सकती है।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ ॐ इस सप्ताह आप चल रही समस्याओं से राहत प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और कार्य बिना किसी परेशानी के पूर्ण होंगे। धन से जुड़ी परेशानियाँ खत्म हो सकती हैं तथा अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी के लिए नए अवसर मिल सकते हैं तथा वर्तमान नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ चिंताएँ बनी रह सकती हैं, लेकिन बाद में सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी और व्यापार से जुड़ी चिंताएँ दूर हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। घर में किसी प्रकार का कार्य करवाया जा सकता है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। तनाव से दूर रहें।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कई दिनों से अटका कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकता है। संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकता है, अतः सतर्क रहें। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤ ॐ इस सप्ताह की शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापारिक वर्ग को लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। आलस्य छोड़ने पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति और आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्राओं के योग बनेंगे तथा भाग्य के कारण धन लाभ होगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ ॐ इस सप्ताह पढ़ाई तथा लेखन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं, लेकिन हफ्ते के अंत तक स्थितियाँ सुधर जाएँगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में वृद्धि से संतुष्ट रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ ॐ इस सप्ताह पारिवारिक और निजी संबंधों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं, नौकरी करने वालों का स्थानांतरण हो सकता है। माता का सुख मिलेगा। धन के लिहाज से हफ्ता अच्छा रहेगा। कहीं न कहीं से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ ॐ इस सप्ताह भाइयों द्वारा की गई सहायता लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान तथा विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में अहंकार से दूर रहें। हफ्ते का अंत धन लाभ देने वाला हो सकता है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ ॐ इस सप्ताह नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलने से स्थिति में सुधार होगा। साहस और पराक्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। घर से संबंधित सामान की खरीदारी पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ ॐ इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। जिन कार्यों को लेकर आप चिंतित थे, वे पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुधार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा।


साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   14 April 2026 12:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story