साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक
♈ मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कुछ अधिक दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य भी कुछ नरम बना रह सकता है। आप विरोधी पक्ष पर हावी रहेंगे। आपका खर्च कुछ बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर प्रेमपूर्वक कार्यों को संपन्न करने की सलाह रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से हफ्ता उत्तम लाभ दे सकता है।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए समय उत्तम बना हुआ है। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता अपनी बात कहने का अवसर दे सकता है। आप मित्रों के साथ खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में यदि कोई समस्या है तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में इस हफ्ते वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। धन संबंधी मामलों में यह हफ्ता आपको लाभ दे सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। घरेलू कार्यों पर आपका धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है।
♋ कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का इस हफ्ते कार्यों को लेकर आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार प्रसन्नता दे सकता है। मकान में किसी प्रकार के नवीनीकरण का कार्य करा सकते हैं। सेहत के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है।
♌ सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक इस हफ्ते अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ सोच-विचार में लगे रह सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यों में सफलता दिलाएगा। कामकाज को लेकर आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग अच्छा मिलेगा। दांतों से संबंधित कोई तकलीफ परेशान कर सकती है।
♍ कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए हफ्ता उत्तम लाभ तथा सफलता देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।
♎ तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ा खर्चीला रह सकता है। कामकाज को लेकर आपकी भागदौड़ बनी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी परेशान कर सकती है। धन संबंधी मामलों को लेकर मन में उलझन रह सकती है। अचानक हुआ धन लाभ आपको प्रसन्न कर सकता है। किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी में न पड़ें।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको कोई उपहार मिल सकता है। भाई तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए समय सफलता देने वाला रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं हेतु कुछ अनावश्यक खर्च कर सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अपने खान-पान का ध्यान रखें।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए हफ्ता कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। संतान से आपको लाभ मिल सकता है। भाई या किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपका अधिकांश समय घरेलू कार्यों में व्यतीत हो सकता है। धन लाभ के योग रहेंगे।
♑ मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय लाभदायक सिद्ध हो सकता है। व्यापारिक वर्ग के लोगों को नए व्यावसायिक अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दे सकता है। सर्दी-जुकाम या किसी प्रकार की एलर्जी की शिकायत हो सकती है। आप व्यर्थ के कार्यों पर अपना धन एवं समय दोनों खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के किसी कार्य या व्यक्तिगत कारण से यात्रा के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे तथा उनके द्वारा लाभ मिलने के योग रहेंगे।
♓ मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ तथा सम्मान देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय मुनाफ़े वाला साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। धनलाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए समय सफलता देने वाला रहेगा। आपको कमीशन के कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। ये सभी राशिफल सामान्य हैं। किसी निश्चित परिणाम पर पहुँचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण अध्ययन कराना उचित रहेगा।
Created On :   13 Oct 2025 6:44 PM IST