JNU Election Result 2025: जेएनयू छात्रसंघ के चुनाव में लहराया लाल परचम! सभी चारो पदों पर लेफ्ट ने जीत की हासिल, अदिति मिश्रा बनी अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं, जिसमें लेफ्ट का दबदबा जारी रहा है। सभी चारों बड़ो पदों पर उनके उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है। अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की प्रत्याशी अदिति मिश्रा ने जीत हासिल की है। उन्होंने एबीवीपी उम्मीदवार विकास पटेल को हराया है। वहीं, उपअध्यक्ष पर पर लेफ्ट की तरह से उतारी गई के. गोपिका ने एबीवीपी की तान्या कुमारी को पराजित किया है।
इनके अलावा महासचिव पद पर लेफ्ट के सुनील यादव ने एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे हराया है। इसके साथ ही संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट प्रत्याशी दानिश अली ने चुनाव जीता है। उनके सामने एबीवीपी उम्मीदवार अनुज दमारा खड़े थे।
साल 2015 से ABVP का सूपड़ा साफ
एक दशक बाद पिछले साल एबीवीपी ने जेएनयू छात्रसंघ के सेंट्रल पैनल में संयुक्त सचिव पद बड़ी जीत हासिल की थी। इस पद को एबीवीपी ने साल 2015 में जीता था। जिसके बाद से अब तक वामपंथी संगठन सभी प्रमुख पदों पर जीत हासिल करते आ रहे हैं। हर बार उन्हें क्लीन स्वीप किया था।
इस जीत से ABVP का बढ़ा मनोबल
पिछले साल के चुनाव में एबीवीपी ने संयुक्त सचिव पद पर बड़ी जीत हासिल की थी। इसे संगठन का बड़ा मनोबल माना देखा जा रहा था। लेकिन, ताजा परिणाम बता रहे है कि जेएनयू में वामपंथियों का मजबूद आधार बना हुआ है। इस बार फिर से सेंट्रल पैनल पर वामपंथी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। और चुनावी तस्वीर उनके पक्ष में दिखाई दे रही है। इस बार के चुनाव में भी एबीवीपी को फिर से क्लीन स्वीप मिला है।
जेएनयू चुनाव परिणाम 2025
- अदिति मिश्रा- 1,861 वोट, अध्यक्ष पद
- के. गोपिका- 2,966 वोट, उपाध्यक्ष पद
- सुनील यादव- 1,915 वोट, महासचिव पद
- दानिश अली- 1,991 वोट, संयुक्त सचिव पद
Created On :   6 Nov 2025 11:04 PM IST












