Celebs on Social Media: सेट पर भूखी श्वान को एक्ट्रसे दिव्या दत्ता ने दिया खाना बोलीं- इन्हें भगाते और मारते क्यों हैं?

सेट पर भूखी श्वान को एक्ट्रसे दिव्या दत्ता ने दिया खाना बोलीं- इन्हें भगाते और मारते क्यों हैं?
दिव्या दत्ता ने स्ट्रीट डॉग्स के प्रति प्यार और संवेदनशीलता का संदेश देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। दिव्या ने अपने मेकअप रूम की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें एक स्ट्रीट डॉग उनके पास बैठी नजर आ रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने स्ट्रीट डॉग्स के प्रति प्यार और संवेदनशीलता का संदेश देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। दिव्या ने अपने मेकअप रूम की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें एक स्ट्रीट डॉग उनके पास बैठी नजर आ रही है। दिव्या ने बताया कि यह श्वान सेट पर इधर-उधर खाने की तलाश में घूम रही थी। कुछ लोग उसे नजरअंदाज कर रहे थे, जबकि कुछ उसे ‘अरे चल, बाहर’ कहकर भगा रहे थे। इसी दौरान दिव्या मेकअप टचअप के लिए अपने रूम में पहुंचीं। उन्होंने देखा कि श्वान दरवाजे से अंदर झांक रही थी, जैसे आने की इजाजत मांग रही हो।

अभिनेत्री ने प्यार से बस इतना कहा, ‘आजा’, और वह थोड़ी डरी-सहमी चुपचाप अंदर आ गई। दिव्या ने उससे पूछा, ‘कुछ खाएगी?’ इस पर वह पूंछ हिलाते हुए उनके पास आकर बैठ गई। अभिनेत्री के असिस्टेंट उसके लिए खाना और दूध लेकर आए। दिव्या ने बताया कि वह बहुत भूखी थी और कुछ ही देर में सारा खाना खत्म कर दिया। इसके बाद उसने कुछ और नहीं मांगा, बस कमरे में बैठी रही, जैसे वहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हो। उसे देखकर मेकअप रूम में मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

इस अनुभव को साझा करते हुए दिव्या ने सवाल उठाया कि हम इन बेजुबान जानवरों को भगाते, मारते या उनसे छुटकारा पाने की कोशिश क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि ये भी हमारे साथ इस दुनिया में रहने के हकदार हैं। दिव्या ने बताया कि पहले उन्हें भी स्ट्रीट डॉग्स से डर लगता था, लेकिन अब जब वह लगातार उन्हें निशाना बनते देखती हैं तो खुद उनकी मदद के लिए आगे आती हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि इन जानवरों को ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस थोड़ा खाना और करुणा। उन्होंने लिखा, ‘हम कौन होते हैं यह तय करने वाले कि हमारे साथ कौन रहेगा और कौन नहीं? यह ऊपरवाले का काम है। हमारा काम उसकी कायनात में सबके साथ मिल-जुलकर रहना है।’ अंत में दिव्या ने उस डॉग के लिए कहा, ‘बाय छोटी... उम्मीद है तुम्हें हमेशा एक सुरक्षित जगह मिले।’ अभिनेत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि शायद कोई और भी उस छोटी-सी श्वान से दोस्ती करे।

Created On :   21 Aug 2026 6:20 PM IST

Tags

Next Story