Govinda Sunita Controversy: दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा? राखी सावंत से बातचीत में सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या कुछ कहा?

दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा? राखी सावंत से बातचीत में सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या कुछ कहा?
गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सुनीता आहूजा ने उन पर किसी अन्य हीरोइन के साथ अफेयर के आरोप लगाए हैं। इस बीच गोविंदा और सुनीता की निजी जिंदगी पर राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोविंदा जल्द ही फिल्म 'रूपा' से फिल्मों में कमबैक करने वाले हैं। इस बीच वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा उन पर कई आरोप लगा चुकी हैं। रोइन से अफेयर होने जैसी बातें कह चुकी हैं। इस बीच उन्होंने गोविंदा से तलाक का केस भी फाइल किया था। मगर, बीते दिन उन्होंने केस वापस ले लिया। इस पूरे मामले पर उन्होंने राखी सावंत से बात की और चौकाने वाला खुलासा किया है।

राखी सावंत से सुनीता ने क्या कहा?

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा से फोन पर बात कर रही हैं। फोन स्पीकर पर है। सुनीता आहूजा को नहीं पता कि राखी पब्लिकली बात कर रही हैं। राखी फोन पर सुनीता से कहती हैं कि आपने जो किया वो ठीक कियाइस पर सुनीता ने कहा कि 'मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए। तुम्हें कहानी मालूम है'। राखी सावंत कहती हैं, 'मैं हमेशा आपके सपोर्ट में हूं। सुनीता जी घर के दाल-चावल घर के होते हैं बाहर का चिकन टिक्का खाकर सेहत खराब होती है'। सुनीता आहूजा कहती हैं, 'चिकन टिक्का भी अच्छा होता है, तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर जिसे लेकर गया था'।

आगे सुनीता आहूजा कहती हैं, 'मैं पांच-छह साल से चुप थी। अब तू उसको मेरी जगह देगा? मुझे कई जगह से कॉल आ रहे हैं। एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा'। इस पर राखी कहती हैं, 'आप छोड़ो। आप 200 करोड़ पर ध्यान दो। दूसरी-तीसरी कोई आ गई तो ये ले जाएगी। पहले अपने नाम पर सब कर लो। सुनीता कहती हैं, 'मैंने कल केस वापस ले लिया, क्योंकि ये लोग शादी करने का प्लान बना रहे थे'। राखी और सुनीता की बातचीत का यह वीडियो@manoranjankatta नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है।

Created On :   21 Aug 2026 12:19 PM IST

Tags

Next Story