Babita Singh Reporting Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का सस्पेंस से भरा हुआ ट्रेलर, रिलीज की तारीख भी आई सामने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘पाताल लोक’ के निर्माताओं की नई पेशकश ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों में हिंदी में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। जानिए ट्रेलर में क्या है खास?
यह भी पढ़े -'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार
कैसा है ट्रेलर
दो मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में जो दिख रहा है की कहानी एक छोटे से भारतीय शहर पर बनी 'बबीता सिंह' की है। कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है। वह एक ऐसी पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को खुद से पहले रखने में बिताया है। बचपन के एक दोस्त की हत्या से बेबी पूरी तरह टूट जाती हैं।
इसके बाद वह सच्चाई का पता लगाने निकल पड़ती हैं और इस सफर में उन्हें खुद को समझने का एक अनोखा मौका मिलता है। हत्या की जांच की पर बनी यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म है। यह एक ऐसी महिला की इमोशनल और सच्ची कहानी है, जो अपनी जिंदगी को बदलने वाले फैसलों का सामना करती है।
यह भी पढ़े -अच्छा को-एक्टर मिले तो केमिस्ट्री बनाने में टाइम नहीं लगता, तान्या के साथ यही हुआ पुष्कर जोग
इस दिन होगी रिलीज
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा। इस रोमांचक ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है। इसकी लेखिका अमिता व्यास हैं। फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं।
यह भी पढ़े -सोशल मीडिया रिव्यू कभी-कभी बहुत परेशान करता है, लेकिन इससे दूर भागने का कोई रास्ता नहीं राजकुमार संतोषी
Created On :   21 Aug 2026 12:35 PM IST












