Akshaye Khanna Shukracharya Look: फिल्म 'महाकाली' में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे अक्षय खन्ना, रिलीज से पहले जानें कौन थे असुरगुरु शुक्राचार्य?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना अब जल्द ही फिल्म 'महाकाली' में नजर आने वाले हैं। वे इस फिल्म में गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाने वाले हैं। जब से फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है फैंस फिल्म की एक झलक देखने के लिए एक्साइटेड हैं। तो बता दें कि, फिल्म की पहली झलक 24 अगस्त को सामने आएगी। इससे पहले जानिए कि पुराणों के सबसे रहस्यमयी गुरुओं में गिने जाने वाले शुक्राचार्य वास्तव में कौन थे?
यह भी पढ़े -6 साल बाद फिर चर्चा में आया 'क्लास ऑफ 83' का किरदार, अनूप सोनी बोले- 'सबसे दिलचस्प भूमिकाओं में से एक'
शुक्राचार्य बन फिर छाएंगे अक्षय खन्ना
लंबी सफेद दाढ़ी। सिर पर बंधी जटाएं। माथे पर तिलक और चेहरे पर रहस्यमयी तेज। पहली नजर में पहचानना कठिन है कि यह वही अक्षय खन्ना हैं, जिन्होंने 'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर पर्दे पर खौफ पैदा कर दिया था। प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'महाकाली' की पहली झलक 24 अगस्त 2026 को जारी होगी। निर्माताओं ने इसे एक रहस्यमयी लाइन के साथ पेश किया है, 'द एंड बिगिन्स'। यानी अंत की शुरुआत।
यह भी पढ़े -राखी सावंत से बातचीत में सुनीता आहूजा का बड़ा दावा, कहा- 'गोविंदा शादी करने का प्लान बना रहे थे'
24th August - THE END BEGINS!#Mahakali🔱 #PVCU@PrasanthVarma #AkshayeKhanna@PujaKolluru @sriyareddy #BhoomiShetty #RohitSaraf @khushsundar #RakeshBedi @samuthirakanip @jitin0804 #RajatKapoor #Nassar #MuraliSharma #Prudhviraj pic.twitter.com/DH9VcMJ52a
— RKD Studios (@RKDStudios) August 19, 2026
कौन हैं गुरु शुक्राचार्य?
गुरु शुक्राचार्य हिंदू धर्म के प्राचीन ग्रंथों में वर्णित महान ऋषि और असुरों के गुरु माने जाते हैं। उनका वास्तविक नाम शुक्र बताया गया है और वे महर्षि भृगु के पुत्र थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्राचार्य बहुत विद्वान, बुद्धिमान और राजनीति तथा कूटनीति के जानकार थे। उन्हें संजीवनी विद्या का ज्ञान भी था, जिसके जरिए वे मृत असुरों को फिर से जीवित कर देते थे। इसी वजह से वे देवताओं के गुरु बृहस्पति के समकक्ष माने जाते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भी शुक्राचार्य से जोड़ा जाता है।
Created On :   21 Aug 2026 3:35 PM IST












