मनोरंजन: बड़े पर्दे पर एक बार फिर चलेगा आएंगे अहान-अनीत, मोहित सूरी ने पुरानी चाल का किया इस्तेमाल, जानें क्या है राज?

बड़े पर्दे पर एक बार फिर चलेगा आएंगे अहान-अनीत, मोहित सूरी ने पुरानी चाल का किया इस्तेमाल, जानें क्या है राज?
बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। कमाई करके फिल्म ने सबको चौंका दिया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में बड़ी कमाई की और दर्शकों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी काफी पसंद आई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। कमाई करके फिल्म ने सबको चौंका दिया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में बड़ी कमाई की और दर्शकों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी काफी पसंद आई। इसी वजह से फैंस लगातार दोनों को दोबारा साथ देखने की मांग कर रहे थे। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है और उनके लिए अच्छी खबर है। दोनों की जोड़ी एक बार फिर से नई फिल्म में नजर आने वाली है।

मोहित सूरी खेल रहे नया दांव

इस नई फिल्म को भी डायरेक्टर मोहित सूरी बना रहे हैं। मोहित सूरी पहले भी कई रोमांटिक फिल्में बना चुके हैं और वे रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसी खबर है कि इस बार भी वो वही फॉर्मूला अपनाने वाले हैं, जिसमें प्यार और म्यूजिक का खास मिश्रण देखने को मिलेगा। इससे पहले भी उनकी फिल्मों के कई गाने काफी हिट रहे हैं।

म्यूजिक से बढ़ेगा एक्साइटमेंट

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें मशहूर सॉन्गमेकर मिथुन भी जुड़े हैं। उन्होंने पहले भी कई सुपरहिट रोमांटिक गाने दिए हैं। अब उनके इस फिल्म से जुड़ने की खबर के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म का संगीत इसकी सबसे बड़ी ताकत रहने वाला है।

फिल्म का नाम अभी नहीं हुआ तय

फिल्म का नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसे 'सतरंगी' कहा जा रहा है। फिलहाल यह प्रोजेक्ट अभी शुरू ही हुआ है और तैयारियां चल रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म के गानों पर काम भी शुरू हो चुका है।

फैंस को बड़ी उम्मीदें

'सैयारा' की सफलता के बाद इस नई फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। जिसके बाद अब सभी देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि अहान और अनीत की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वही जादू चला पाती है या नहीं।

Created On :   25 April 2026 1:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story