बॉलीवुड रूमर्स: जानें कौन है तमन्ना से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा के साथ नजर आई मिस्ट्री वुमन? शाहरुख खान की फिल्म से किया था डेब्यू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय वर्मा की हाल ही में ओटीटी पर 'मटका किंग' रिलीज हुई है जिसे दर्शक काफी पसंद हो रही है। वहीं विजय वर्मा अपनी इस सीरीज के साथ ही एक और वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल तमन्ना भाटिया के बाद एक्टर हाल ही में डेट नाइट पर एक मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए। अब हर कोई जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर विजय संग दिखीं मिस्ट्री वुमन कौन हैं?
यह भी पढ़े -'पति पत्नी और वो 2' का गाना 'रूप दी रानी' रिलीज, तीन हसीनाओं के साथ दिखा पांडे जी का देसी स्वैग
विजय वर्मा की लाइफ में हुई मिस्ट्री गर्ल की एंट्री
बता दें कि विजय तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे थे। लेकिन पिछले साल इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद दोनों ने साथ में पब्लिकली दिखना बंद कर दिया। लेकिन अब विजय एक मिस्ट्री वुमन संग खुल्लम खुल्ला घूमते नजर आए हैं मंगलवार की रात को विजय ने मिस्ट्री वुमन संग डेट नाइट एंजॉय की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दोनों पैप्स के कैमरों में कैद हो गए और उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी के साथ लोग कयास लगा रहे हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
जानें कौन हैं विजय संग दिखीं मिस्ट्री गर्ल
बता दें कि मंगलवार की रात को जिस मिस्ट्री गर्ल संग विजय राज दिखे थे उनका नाम आलिया कुरैशी है। आलिया एक एक्ट्रेस, सिंगर और कंपोजर हैं। इंस्टाग्राम पर उनका नाम 'झल्ली' है, आलिया ने कई फिल्मों और ओटीटी शो में काम किया है। मशहूर सिंगल गाने गाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। आलिया ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया एसएसपी आजाद (शाहरुख खान) के गिरोह की मेंबर थी। 'जवान' के बाद, आलिया 'बंदिश बैंडिट्स' के दूसरे सीजन में शामिल हुईं। इसके बाद कुरैशी खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नदानियां' में साहिरा के किरदार में भी नजर आईं थीं।
यह भी पढ़े -शेखर सुमन ने शुरू की फिल्म एकेडमी, बोले-'संघर्ष और अनुभव से सीखा, अब नई पीढ़ी को सिखाने का समय'
Created On :   22 April 2026 6:58 PM IST












