सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: टीवी एक्टर पार्थ समथान ने क्यों सोशल मीडिया को कहा अलविदा? सामने आई हैरान करने वाली वजह

टीवी एक्टर पार्थ समथान ने क्यों सोशल मीडिया को कहा अलविदा? सामने आई हैरान करने वाली वजह
पार्थ समथान टेलीविजन जगत ते जाने माने एक्टर हैं। वे अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया से ब्रेक की घोषणा की है, जिसके बाद उनके फैंस काफी हैरान रह गए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पार्थ समथान टेलीविजन जगत ते जाने माने एक्टर हैं। वे अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया से ब्रेक की घोषणा की है, जिसके बाद उनके फैंस काफी हैरान रह गए। दरअसल, एक्टर की फैन फॉलोइंग जितनी तगड़ी है, उससे भी ज्यादा लोग उन्हें ट्रोल करने वाले हैं। आए दिन पार्थ को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता हैं अब इन्हीं वजहों से पार्थ परेशान हो चुके हैं। उनका सोशल मीडिया पर हैरेसमेंट किया जा रहा है, इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है।

पार्थ ने इस वजह से लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

पार्थ ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया। उन्हें अपने पोस्ट में लिखा,'मैंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है साइबर क्राइम डिमार्टमेंट में शिकायत करने में अपनी एनर्जी बर्बाद नहीं करना चाहता। बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना चाहता हूं।पार्थ समथान के इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उन्हें ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता बस वो शांति से अपना काम करना चाहते हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं।


फैमली को कर रही लोग परेशान

पार्थ ने अपनी स्टोरी के जरिए ये भी बताया कि कुछ लोग फेक अकाउंट के जरिए उन्हें और उनकी फैमिली को उल्टा-सीधा बोल रहे हैं। पार्थ ने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि शायद वो जानते हैं कि ये कौन करवा रहा है। लेकिन, वो किसी का नाम नहीं लेना चाहते.इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूर होना ही ठीक समझा।

Created On :   22 April 2026 1:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story