‘Don 3’ Controversy: फिल्म ‘डॉन 3’ कॉन्ट्रोवर्सी में आया नया ट्विस्ट! रणवीर सिंह ऐसे करेंगे नुकसान की भरपाई, फरहान अख्तर को देंगे इतने करोड़

फिल्म ‘डॉन 3’ कॉन्ट्रोवर्सी में आया नया ट्विस्ट! रणवीर सिंह ऐसे करेंगे नुकसान की भरपाई, फरहान अख्तर को देंगे इतने करोड़
हाल ही में खबरें सामने आई थी रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ही फरहान अख्तर की ये फिल्म चर्चाओं में है और हर कोई जानना चाहता है कि अब फिल्म का क्या होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हाल ही में खबरें सामने आई थी रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ही फरहान अख्तर की ये फिल्म चर्चाओं में है और हर कोई जानना चाहता है कि अब फिल्म का क्या होगा। बीते दिनों ये भी खबरें सामने आईं थीं कि अब फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि कुछ दिनों बाद खुद एक्टर ने इन खबरों को गलत बताया था और कहा था कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। अब इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

फरहान अख्तर को लौटाएंगे इतने करोड़

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर चल रही खींचतान में अब नया मोड़ देखने को मिल रहा है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने मामला शांत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म साइन करने के लिए मिले करीब 10 करोड़ रुपये वापस करने पर सहमति दे दी है। यही नहीं, खबर यह भी है कि रणवीर ने फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अगली फिल्म में हिस्सा (stake) देने का वादा किया है। इस फिल्म का नाम फिलहाल ‘प्रलय’ बताया जा रहा है, हालांकि इसमें कंपनी को कितना हिस्सा मिलेगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी रणवीर सिंह और फरहान अख्तर या उनकी कंपनी में से किसी की भी ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

'डॉन 3' के बारे में

बता दें, फरहान अख्तर ने साल 2023 में ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी। जिसमें रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को लीड रोल में बताया गया था। हालांकि, फिलहाल खबरें हैं कि कोई भी कलाकार आधिकारिक तौर पर इस फिल्म से जुड़ा नहीं है।

Created On :   22 April 2026 12:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story