मनोरंजन: फिल्म 'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज, कपिल शर्मा की कॉमेडी से लोट-पोट हुए फैंस, कपूर खानदान की लाडली करेगी बॉलीवुड में डेब्यू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में कपील शर्मा के अलावा नीतू कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों के बीच काफी क्रेज बना हुआ। ट्रेलर को देखकर लोग की हंसी नहीं रुक रही है। बता दें, यह फिल्म एक फैमली ड्रामा पर आधारित है। यह फिल्म आपको हंसी से लोट पोट करने वाली है।
यह भी पढ़े -पहली बार देखी बर्फ तो खाने लगीं सोनम खान, अभिनेत्री की मासूमियत देख हंस पड़े थे यश चोपड़ा
फिल्म से रिद्धिमा कपूर करेगी बॉलीवुड में डेब्यू
इस फिल्म के ट्रेलर में एक बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिलेगा। फिल्म में नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। वह फिल्म में नीतू कपूर की बेटी का रोल प्ले कर रही है। फिल्म के ट्रेलर में रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग स्किल्स को देखर फैंस काफी खुश है।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी टोनी के आसपास घूमती है। जिसके लिए एक दुल्हन ढूंढी जा रही है। 3 साल हो गए, लेकिन मैचमेकर एक भी अच्छी लड़की तलाश पाए। आखिरकार टोनी के लिए एक रिश्ता मिलता है। सादिया खातीब हीरोइन का किरदार निभा रही हैं। सादिया और कपिल की शादी फिक्स हो जाती है, लेकिन तभी एक बड़ा ट्विस्ट सामने आता है। सादिया की मां यानी नीतू कपूर, दादी-नानी की उम्र में शादी करने का फैसला करती हैं। कपिल के दादा उर्फ योगराज सिंह फरमान सुनाते हैं कि अगर लड़की की मां ने शादी की, तो वह यह रिश्ता तोड़ देंगे। नीतू को शादी न करने के लिए काफी मनाया जाता है। वह अपने होने वाले पति कैप्टन अदि विष्णु रेड्डी से मिलवाती हैं, फिर रिद्धिमा कपूर की एंट्री होती है। रिश्तों का ताना-बाना देखने को मिलता है। आगे जाकर खुलासा होता है कि दादी किसी बड़े खतरे में है। अब आखिर क्या होगा, कैसे होगा, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़े -'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज नीतू सिंह के फैसले से मचा हंगामा, कपिल शर्मा की जिंदगी उलझी
फैंस के दिलों पर छाया ट्रेलर
कपिल शर्मा की इस फिल्म का ट्रेलर देख दर्शक हंसी से लोट पोट हो रहे हैं। फैंस को ट्रेलर बेहद पसंद आया है। कपिल के फैंस के लिए यह फिल्म किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि, कई लोगों ने इस ट्रेलर के मजे भी लिए हैं। 3 मिनट 29 सेकंड के इस ट्रेलर का कई यूजर्स ने मजाक भी उड़ाया है। एक शख्स ने कहा, 'ट्रेलर की जगह पूरी फिल्म दिखाने का शुक्रिया, पूरी कहानी ही खोल दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'थोड़ी और देर ट्रेलर दिखा देते, तो पूरी फिल्म के दर्शन हो जाते।'
Created On :   22 April 2026 1:59 AM IST












