शॉकिंग!: सोशल मीडिया इन्फुएंसर दिव्यांका सिरोही का हार्ट अटैक से निधन, हरियाणवी डांस के लिए थी मशहूर

सोशल मीडिया इन्फुएंसर दिव्यांका सिरोही का हार्ट अटैक से निधन, हरियाणवी डांस के लिए थी मशहूर
सोशल मीडिया इन्फुएंसर और एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का गाजियाबाद में मंगलवार देर रात को अचानक निधन हो गया। वह 30 वर्ष की थी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया इन्फुएंसर और एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का गाजियाबाद में मंगलवार देर रात को अचानक निधन हो गया। वह 30 वर्ष की थी। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। सोशल मीडिया पर दिव्यांका को अपने हरियाणवी डांस के लिए फेमस थी। वह अपने डांस से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती थी। उनके सोशल मीडिया पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स है। दिव्यांका की अचनाक मौत की खबर किसी सदमें से कम नहीं है। उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कल तक हंसने खेलने वाली दिव्यांका के दुनिया से इस कदर चले जाने पर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है।

हरियाणवी इंफ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का हुआ निधन

बता दें, दिव्यांका बुलंदशहर की मूल निवासी थी। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित 'संचार रेजीडेंसी' में रहती थीं। इस बारे में उनके पिता गजेंद्र सिरोही और परिजनों के मुताबिक, दिव्यंका ने मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत होने की बात कही थी। उन्होंने खाना खाया और आराम करने के लिए कमर में चली गई थी। इसके बाद जब उनका भाई काम से वापस लौटा तो उन्हें बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया।

परिजनों का कहना है कि जब दिव्यांका को अचेत अवस्था में पाया तब उनका शरीर अकड़ चुका था। हालांकि, उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए थे। केवल सिर पर हल्की सी सूजन नजर आ रही थी। इसके बाद उनके परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

कोरोना काल से हुई थी पॉपुलर

MBA की पढ़ाई पूरी कर चुकीं दिव्यांका बेहद समझदार और होनहार थीं. कोरोना लॉकडाउन के दौरान खाली समय में उन्होंने हरियाणवी गानों पर डांस वीडियो बनाना शुरू किया था। उनके शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई।

Created On :   23 April 2026 1:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story