मनोरंजन: 'खलनायक रिटर्न्स' के फर्स्ट लुक रिलीज, इंटेंस लुक और रफ अंदाज में नजर आए संजय दत्त, फैंस हुए एक्साइटेड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। 90 के दशक में रिलीज हुई आइकॉनिक फिल्म खलनायक ने फैंस का दिल जीत लिया था। इसके कई सालों के बाद अब एक बार फिर से इसी फिल्म का सिक्वल रिलीज होने जा रहा है। हाल ही में संजय दत्त ने खलनायक रिटर्न्स फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इसके बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का फर्स्ट लुक रिलीज
सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, 'कुछ कहानी खत्म नहीं होतीं।।। वो दोबारा शुरू होती हैं। खलनायक रिटर्न्स।' इस वीडियो में संजय दत्त सबसे मशहूर डायलॉग 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं' भी कहते सुनाई देते हैं। इस डॉयलाग को सुनते ही फैंस के बीच हलचल मच गई और सभी इसके बारे में और जानने के लिए उत्सुक हो गए।
इस दौरान संजय दत्त फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'हर कहानी का एक वक्त होता है।।।और उसका वक्त आ गया हैं।।। खलनायक रिटर्न्स।' फिल्म के इन पोस्टर्स में संजय दत्त के इंटेंस लुक से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई कर दिया है। पोस्टर में संजय दत्त का लूक बिल्कुल 90 के दश्क में पले पार्ट के खलनायक की तरह दिख रहा है। दूसरी ओर, संजय दत्त ने इस फिल्म के बारे में कहा 'खलनायक की जर्नी बहुत लंबी जर्नी है, जो सुभाष जी के बिना ये पॉसिबल नहीं हो पाता।'
संजय दत्त ने पत्नी मान्यता दत्त का किया शुक्रियादा
'खलनायक रिटर्न्स' के इवेंट में संजय दत्त ने फिल्म को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'ये खलनायक की जर्नी बहुत लंबी है। सुभाष जी के बिना ये मुमकिन नहीं थी। वो लिजेंड हैं और मैन ऑफ एंटरटेनमेंट हैं। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ये सम्मान दिया और खलनायक को फिर बनाने का फैसला किया।' इसके अलावा संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता का शुक्रियादा किया। उन्होंने कहा, 'जब मैं लड़ख़ड़ाता हूं तो कोई तो है जो मेरी कॉलर पकड़ने के लिए है।'
Created On :   25 April 2026 2:27 AM IST












