फिल्म कलेक्शन: 100 करोड़ कमाने के बेहद करीब पहुंची अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'; 'धुरंधर 2' का भी भौकाल कायम, जानें बाकी का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। और अब भी यह तमाम नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ कर करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। इसके बाद अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' रिलीज हुई। यह कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' की ठीक ठाक कमाई कर रही है और 100 करोड़ी फिल्म बनने के बेहद करीब आ गई है।
यह भी पढ़े -सीता नवमी पर्दे पर 'जनक नंदिनी' का किरदार निभा चुकीं ये अभिनेत्रियां, दीपिका ही नहीं लिस्ट में स्मृति व नयनतारा भी
धुरंधर 2 कलेक्शन
आदित्य धर निर्देशित, रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट है। महीनेभर से ज्यादा होने के बाद भी यह हार नहीं मान रही। गुरुवार को 36वें दिन धुरंधर-2 ने 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को यानी 37वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 1.60 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1124.24 करोड़ रुपये हो चुका है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,768.66 करोड़ रुपये हो चुका है।
'भूत बंगला' कलेक्शन
अक्षय कुमार, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को एक वीक पूरा हो गया है। 'धुरंधर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सामने यह फिल्म मजबूती से डटी है। 'भूत बंगला' ने गुरुवार को सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। इसने आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि वीकएंड पर यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें कि फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 144.70 करोड़ रुपये हो चुका है।
'गिन्नी वेड्स सनी 2' कलेक्शन
माइकल के अलावा बीते दिन शुक्रवार को फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' भी सिनेमाघरों में लगी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई महज 30 लाख रुपये रही। इस फिल्म में मेधा शंकर और अविनाश तिवारी लीड रोल में है।
Created On :   25 April 2026 10:49 AM IST












