भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी इन सुपरस्टार्स को कर चुकी हैं डेट, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी इन सुपरस्टार्स को कर चुकी हैं डेट, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
  • काजल राघवानी का धमाका
  • 23 से ज्यादा फिल्मों में दिखा चुकी हैं अपनी अदाकारी
  • इन सुपरस्टार्स को कर चुकी हैं डेट

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक काजल राधवानी भी हैं। जिनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। आज उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। कहा जाता है कि जिस फिल्म में काजल राघवानी होती हैं उस मूवी का हिट होना करीब-करीब तय होता है।

बता दें कि, भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि, मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझे से यही पूछते हैं कि आप शादी कब करोगी? दरअसल, एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट बड़ी लंबी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस कई भोजपुरी सुपरस्टार्स को डेट कर चुकी हैं। जिनमें सबसे प्रमुख नाम पावरस्टार पवन सिंह एवं खेसारी लाल यादव का है। हालांकि, कभी काजल राघवानी ने खुल कर इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वो इन स्टार्स को डेट कर चुकी हैं।

पवन सिंह को डेट कर चुकी हैं काजल राघवान

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने शुरूआती करियर में पवन सिंह के साथ काफी काम किया लेकिन कुछ अनबन होने की वजह से दोनों सुपरस्टार्स में झगड़ा होने की खबरें आई थी। वहीं हाल ही में दोनों स्टार्स को एक स्टेज प्रोगाम में देखा गया था जो काफी खुश लग रहे थे। सोशल मीडिया पर पवन-काजल का वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। जिस पर फैंस ने भी कई सवाल पूछे थे कि क्या आप दोनों के बीच की दूरियां मिट गई? जानकारी के मुताबिक, दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। लेकिन कभी खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया है।

खेसारी लाल यादव से जुड़ा नाम

काजल राघवानी का नाम ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों स्टार्स ने कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया है। बता दें कि, काजल और खेसारी लाल यादव की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म "मेहंदी लगा के रखना" है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था। कुछ खबरें ऐसी भी आई थी कि इस फिल्म के सक्सेस के बाद दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन दोनों सुपरस्टार्स अपने रिश्ते को महज दोस्ती बताते रहे। हालांकि, अब दोनों स्टार्स को साथ में कम ही देखा जाता है।

अफेयर को लेकर क्या कहा था?

काजल राघवानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, आप अगर किसी के साथ काम कर रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं किआप उसको डेट कर रहे हो। जो भी मुझे लेकर खबरें चल रही हैं कि मैं इनको नहीं उनको डेट कर रही हूं सब फेक न्यूज हैं। काजल राघवानी ने ये भी कहा था कि आप अगर ईमानदारी से काम करेंगे फिर भी कुछ लोग इसमें गलत ढूढ़ ही लेंगे। राघवानी ने आगे कहा था कि, जब भी मैं अपने बारे में खबरें देखती या पढ़ती हूं तो बड़ा दुख होता है।

23 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं काजल

काजल राघवानी भोजपुरी के तमाम बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। जिनमें पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, चिंटू पांडे और दिनेश लाल यादव जैसे तमाम बड़े सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। बता दें कि, काजल राघवानी अब तक 23 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की जोड़ी पवन सिंहऔर खेसारी लाल यादव के साथ जबरदस्त हिट रही है और इस जोड़ी पर दर्शकों ने भी काफी प्यार लुटाया है।


Created On :   19 May 2023 5:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story