Box Office Collection: 300 करोड़ पार पहुंची फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे', वर्ल्डवाइड की छप्परफाड़ कमाई जारी, जानें जन नायकन और बाकी फिल्मों का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही हैं। इस समय सबसे ज्यादा चर्चा टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की हो रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद से अब तक काफी शानदार कमाई की है। फिल्म इंडिया में 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसके साथ यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड बना रही है। वहीं 'जन नायकन', 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कलेक्शन
फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने छठे दिन यानी मंगलवार को 21.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 303.50 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' के बाद अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड पर 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़े -अभिनेता प्रदीप रावत को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, लिखा-मैं हमेशा आपकी यादों और सीखों को संजोकर रखूंगा
‘जन नायकन’ भी 200 करोड़ क्लब में होगी शामिल
फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 13वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 12वें दिन 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 181.57 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म भी 200 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच चुकी है।
‘द ओडिसी’ कलेक्शन
इन दिनों क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी भारतीय सिनेमाघरों में मौजूद है। इसने रिलीज के 19वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने 18वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 154.11 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी कवि होमर की महागाथा ‘ओडिसी’ पर आधारित है।
यह भी पढ़े -किशोर कुमार की जयंती पर खंडवा पहुंचे विनोद राठौड़, बताया- 'यहां आकर लगता है, जैसे घर लौट आया हूं'
'धमाल 4' ने 26 दिनों में कितना कमाया मुनाफा
खबरों के मुताबिक, 'धमाल 4' को 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। वहीं इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 26 दिनों में अपनी पूरी लागत वसूल कर 12.35 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल किया है। यानी फिल्म को 8.23% का मुनाफा हुआ है। इसी के साथ फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 223.63 करोड़ रुपये हुआ है।
Created On :   5 Aug 2026 10:52 AM IST












