Harshad Chopda Exit Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी के लिए छोड़ दी ‘लॉकअप 2’ में फाइनलिस्ट की जगह, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो अब अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है और ऐसे में लॉकअप का पारा बढ़ा हुआ है। तो बता दें कि, हर्षद चोपड़ा ने ‘लॉक अप 2’ के फिनाले में सीधे जगह बना ली थी। फिर भी उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला लिया। फाइनलिस्ट की जगह हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को दे दी। बाकी कंटेस्टेंट ने उन्हें ऐसा ना करने की सलाह दी लेकिन हर्षद चोपड़ा अपने फैसले पर टिके रहे। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को अपने फैसले के बारे में बताया। तेजस्वी शो ‘लॉकअप 2’ से बाहर होने वाले प्रतियोगियों से बातचीत करती हैं।
यह भी पढ़े -अभिनेता प्रदीप रावत को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, लिखा-मैं हमेशा आपकी यादों और सीखों को संजोकर रखूंगा
इस कारण लिया हर्षद चोपड़ा ने बड़ा फैसला
हर्षद चोपड़ा ने तेजस्वी प्रकाश को कहा, ‘मेरा गेम असल में कोई गेम नहीं था। मुझे लगा कि यह एक ऐसा शो है, जहां आपको बस वैसा ही रहना है जैसे आप असल जिंदगी में हैं। मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग क्या सोचेंगे। बस मैं अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था।’
एक्टर ने शो में किए कई खुलासे
शो ‘लॉकअप 2’ में हर्षद चोपड़ा ने अपने जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे। उन्होंने शो की शुरुआत में ही कहा था, ‘मेरे फैंस की शिकायत रहती है कि मेरे बारे में कोई कुछ नहीं जानता, लेकिन मैं हमेशा से ऐसा नहीं था। जब मैं इंडस्ट्री में आया था, तब मैं लोगों से काफी घुल-मिलकर रहता था। 2010 में मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड, दोनों को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया था और तभी से मैं लोगों पर भरोसा करने में थोड़ा सावधान रहने लगा हूं।’ फिर आगे चलकर उन्होंने शो में बताया कि बचपन में यौन शोषण का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़े -दिल्ली मराठी फिल्म फेस्टिवल 7 से 9 अगस्त तक अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मराठी सिनेमा का जश्न
अब शो में बचा कौन-कौन?
शो ‘लॉकअप 2’ में अब राम कपूर, शिवांगी जाेशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, आकांक्षा चमोला जैसे सेलेब्स बचे हैं। यह सभी फाइनल में पहुंच चुके हैं। देखना होगा कि कौन यह शो जीतता है। इस शो को बतौर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते हैं।
Created On :   5 Aug 2026 11:47 AM IST












