Musafir Cafe Season 2: अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने फिर लौटेंगी मुसाफिर कैफे, मेकर्स ने अनाउंस किया दूसरा सीजन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो अभिनीत सीरीज 'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह रोमांटिक लव स्टोरी सीरीज है। यह ऐसे मोड़ पर खत्म हुई, जहां दर्शकों के कई सवाल अधूरे रह गए थे। ऐसे कयास तो लगाए ही जा रहे थे कि इसका दूसरा सीजन आएगा। और आज, बुधवार को इसका आधिकारिक एलान भी हो गया है जिसमें पूरी कहानी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़े -'वह मुझे कभी बेटी तो कभी छोटी बहन की तरह मानते थे', प्रदीप रावत को याद कर स्मृति खन्ना हुईं भावुक
जल्द आएगा दूसरा सीजन
'मुसाफिर कैफे' सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा। आज नेटफ्लिक्स ने इसका एलान किया है। एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पहले पार्ट की कुछ क्लिप्स शेयर की गई हैं। आखिर में विक्रांत मैसी, महिमा और वेदिका यह खुशखबरी शेयर करते हैं कि मुसाफिर फिर लौटेंगे। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने, ये मुसाफिर वापस लौटेंगे'। दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्दी आएगा।
यह भी पढ़े -जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा, बोले- 'घर निर्माण में मैंने खुद की सामग्री तैयार'
सीरीज की स्टारकास्ट
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड, तान्या बामी ने कहा, 'सीरीज 'मुसाफिर कैफे' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसकी एंडिंग और आगे क्या होगा, डायलॉग्स, किरदारों और म्यूजिक को लेकर बहसें हो रही हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'मुसाफिर कैफे 2' के जरिए हम हम प्यार-मोहब्बत की कहानी को उसके अगले रोमांचक पड़ाव पर ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं'। रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी यह सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसे जय सुब्रमण्यम, अनुज गोसालिया और विक्रांत मैसी ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, सादिया सिद्दीकी और लवलीन मिश्रा जैसे सितारे भी लीड रोल में है।
Created On :   5 Aug 2026 6:48 PM IST












