Birthday Special: आलीशान घर, लग्जीरियस कारें, सालों से नहीं किया कोई सीरियल फिर भी करोड़ों की मालकिन एक्ट्रेस, यहां से करती हैं मोटी कमाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपना 40वां जन्मदिन मान रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से घर घर में पहचान बनाई है। हालांकि एक्ट्रेस पिछले कई सालों से कोई डेली सोप में नजर नहीं आई। फिर भी वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों के दिलों पर छाई रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस रिएलिटी शो ‘सेलिब्रेटी मास्टर शेफ्स’ में नजर आई थी। टीवी से दूर रहकर भी दीपिका के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। शोएब और दीपिका दोनों करोड़ों के मालिक है। आज हम आपको एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर उनकी लग्जरी लाइफ, इनकम सोर्स और नेटवर्थ बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
आलिशान घर में रहती हैं दीपिका
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ आलीशान घर में एक बड़ा और अट्रैक्टिव लिविंग रूम है। 5बीएचएके हाउस में एक बड़ा किचन स्पेस है। इसके इंटिरियर डिजाइन को काफी अच्छे सजाया गया है। ये घर उनके लाइफ की झलक दिखाता है।
यह भी पढ़े -'खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं', फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट
लग्जरी कारों का है कलेक्शन
खबरों के मुताबिक, शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपनी पहली सालगिरह पर एक शानदार BMW X4 कार खरीद कर सेलिब्रेट की थी।बाद में दीपिका ने BMW 6 सीरीज खरीदी जिसकी कीमत करीब 63.90 लाख रुपये है इस कपल के पास एक मर्सिडीज बेंज भी है।
इनती है नेटवर्थ
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ दोनों ही टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। 2024 तक, दोनों की मिलाकर कुल प्रॉपर्टी 40 से 42 करोड़ रुपये बताई जाती है। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्क्ड़ की कमाई मुख्य रूप से उनके एक्टिंग प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब चैनलों से होती है। एक्ट्रेस की यूट्यूब चैनल है दीपिका की दुनिया जिससे वे हर महीने लाखों रूपय कमाती हैं। वहीं उन्होंने बाल ही में आपना एक क्लोदिंग ब्रांड भी शुरु किया था। शोएब और दीपिका ने कई इन्वेस्टमेंट भी किए हैं, रियल स्टेट और बाकी बिजनेस भी शामिल हैं।
Created On :   5 Aug 2026 6:32 PM IST












