Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप' सीजन 2 की विनर, ट्रॉफी और 1 करोड़ जीते, शिवांगी जोशी रहीं फर्स्ट रनरअप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियालिटी शो लॉक अप के दूसरे सीजन का खिताब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपने नाम कर लिया है। बुधवार यानि आज इसका ग्रैंड फिनाले हुआ। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की रकम अपने नाम की।
लॉकअप सीजन-2 को रितेश देखमुख और फराह खान ने मिलकर होस्ट किया था। दोनों ने सीजन के विनर के रूप में श्रेया कालरा का नाम लिया। श्रेया ने शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे जैसे बड़े नामों को मात देकर ट्रॉफी उठाई। शिवांगी फर्स्ट रनर अप रहीं।
यह भी पढ़े -'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
दर्शकों से लेकर विरोधियों तक का जीता दिल
करीब डेढ़ महीने चले इस शो में कुल 15 कंटेस्टेंट शामिल थे। सभी एक के बाद एक शो से बाहर हो गए और आखिरी में कुल 5 कंटेस्टेंट बचे। फाइनल में श्रेया कालरा के साथ ही शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे पहुंची। आखिर में सभी को हराकर श्रेया विनर बनीं।
श्रेया कालरा ने अपने खेल से पूरे सीजन में दर्शकों को मनोरंजन किया। शो के जज रितेश और फराह के साथ ही उनके विरोधी भी उनकी तारीफ करते दिखाई दिए।
यह भी पढ़े -आज रात खुलेगा ‘लॉक अप 2' का ताला, 8 बजे आजाद होंगे सभी कैदी, लेकिन कौन बनेगा 1 करोड़ का मालिक?
इंदौर से है ताल्लुक
श्रेया मूल रूप से मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली हैं। लॉक शो का विनर बनने से पहले उनकी पहचान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस के तौर पर थी। वह 2020 में वो MTV के पॉपुलर रियलिटी शो 'रोडीज' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो 'ज़रिया तू' में भी काम कर चुकी हैं। श्रेया की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 23 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
Created On :   5 Aug 2026 10:48 PM IST












