Rakhi Sawant on Kangana Ranaut: कंगना रनौत के जेनजी पर बयान को लेकर भड़का विवाद, राखी सावंत ने निकाली जमकर भड़ास, सांसद को कहा- ‘चुड़ैल’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राखी सावंत ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के जेन जी, छात्रों और महिलाओं पर दिए गए बयानों को लेकर नाराजगी जताई है और कंगना पर जमकर बरसी हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में कंगना को ‘चुड़ैल’, ‘खजवी’ और ‘गटर माउथ’ तक कह दिया। राखी का यह रिएक्शन इसलिए आया जब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर करते हुए जेन जी को ‘जनरेशन गटर’ कहा था।
यह भी पढ़े -'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'
बेटियों के बारे में कैसी बातें कर रही हो
जेन जी और लड़कियों पर दिए गए बयान पर भी राखी ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा, ‘तुम हमारे देश की बेटियों के बारे में कैसी बातें कर रही हो? मेरे स्टूडेंट्स के बारे में क्या बोल रही हो? तुम संसद में बैठकर देश की लड़कियों के बारे में गलत बातें कर रही हो।’ राखी ने 2024 के उस विवाद का भी जिक्र किया, जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा था। उन्होंने कहा, ‘तुम्हें एयरपोर्ट पर थप्पड़ पड़ा था, याद है? क्या तुम्हें डर नहीं लगता? अगर तुम ऐसे ही बोलती रहीं तो हर जगह लोगों का गुस्सा झेलना पड़ेगा।’ उन्होंने कंगना को बिना सिक्योरिटी बाहर निकलने की चुनौती भी दी और कहा कि तब उन्हें देश के युवाओं की ताकत समझ आएगी।
यह भी पढ़े -विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप
पहले अपना कैरेक्टर देखो
राखी ने कंगना के बॉलीवुड करियर और पुराने विवादों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘पहले अपना कैरेक्टर देखो, तुमने बॉलीवुड में क्या-क्या किया है। तुम्हारी भाषा बहुत खराब है। तुम मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही हो- क्या तुम्हें इसका हक है?’
Created On :   29 July 2026 2:53 PM IST












